कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए। मुकुल रॉय के TMC में शामिल होने पर भाजपा सांसद सौमित्र खान ने मुकुल रॉय को मीर जाफ़र बताया है|उन्होंने कहा,''इतिहास में मीर जाफ़र, पूरी जाति को- पूरे देश को खत्म कर देता है। वही मीर जाफ़र है मुकुल रॉय|
मुकुल रॉय के TMC में शामिल होने पर भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा,''ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में प्रवेश करने के लिए एक मीर जाफ़र रखी थी, इतिहास में मीर जाफ़र होता है जो पूरी जाति को, पूरी देश को खत्म कर देता है। मुकुल रॉय एक मीर जाफ़र है|
वही मुकुल रॉय के TMC में शामिल होने पर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा,''मुकुल रॉय की आया राम गया राम वाली कहानी है| मुकुल रॉय पर बोलते हुए भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा,'',जब अभिषेक बनर्जी का राजनीति में उदय हुआ, तब इनको(मुकुल रॉय) धक्का देकर घर से बाहर निकाला था, फिर ये बीजेपी में आ गए। बीजेपी में आने के बाद एक बार चाऊमीन खाने चले गए, फिर TMC में चले गए... इनकी आया राम गया राम वाली कहानी है|