बंगाल: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के खिलाफ आज पार्टी सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं को लेकर हावड़ा में नबन्ना चलो आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पश्चिम बंगाल भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को राज्य सचिवालय नबान्न के सामने आयोजित विरोध मार्च ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बम फेंके और कोलकाता में पुलिसकर्मियों पर पथराव किया
बंगाल में सरकार के संरक्षण में जिस तरह की उद्दंडता, अराजकता और खून-खराबा हो रहा है वो निश्चित तौर से किसी भी लोकतांत्रिक सिस्टम को शर्??सार करता है। अचंभे की बात है कि लोकतंत्र और जनतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने वाली ब्रिगेड अब बंगाल के मामले पर खामोश है: मुख्तार अब्बास नक़वी
पश्चिम बंगाल: राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं को लेकर कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ता 'नबन्ना चलो' आंदोलन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।
कोलकाता में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार आज बंगाल में है। इस सरकार के विरोध में जो युवा आवाज उठाता है, उसकी राजनैतिक हत्या कर दी जाती है। पिछले 2 सालों में 120 से भी अधिक भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई|
कोलकाता मे भाजपा के 'नबन्ना चलो' कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई ममता बनर्जी की निराशा को दिखाता है। उन्हें पता है कि सत्ता में उनके गिने-चुने ही दिन बचे हैं|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले वाम शासन की तुलना में बेहतर काम किया है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ क्रूरता और राजनीतिक हिंसा में वृद्धि हुई है। बंगाल उसके प्रशासन के तहत जल रहा है, जो हिंसक तत्वों का संरक्षण करता है।
बंगाल में हो रहे बवाल पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि पानी (वाटर कैनन) में कुछ रसायन का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लोगों को उल्टी हो रही थी।
भाजपा के प्रदर्शनों को देखते हुए विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। इसके साथ ही उनपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल जुटा हुआ है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है। खिदिरपुर की तरफ से पथराव किया जा रहा है। क्या पुलिस उसे नहीं देख सकती? वहीं, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।
पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में प्रदर्शन के दौरान बीच सड़क पर टायर में आग लगा दी है।
पश्चिम बंगाल: राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं को लेकर कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ता 'नबन्ना चलो' आंदोलन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।