मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोलकाता में फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में TMC सांसद नुसरत जहां से ED ने की पूछताछ

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां कोलकाता स्थित ED कार्यालय से निकलीं। नुसरत जहां मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंची| फ्लै…

कोलकाता में फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में TMC सांसद नुसरत जहां से ED ने की पूछताछ
कोलकाता में फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में TMC सांसद नुसरत जहां से ED ने की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां कोलकाता स्थित ED कार्यालय से निकलीं। नुसरत जहां मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंची| फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी मामले में ईडी ने नुसरत जहां से पूछताछ की|उनसे करीब छह घंटे तक अधिकारियों ने पूछताछ की|



वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह द्वारा एक रियल एस्टेट कंपनी पर कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने का वादा करके धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने वाली शिकायत के संबंध में एजेंसी ने उन्हें तलब किया था। शिकायत के मुताबिक सांसद नुसरत जहां कंपनी की पूर्व निदेशक हैं।



आरोप है कि 2 कमरों का फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसे लिए गये, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं दिया गया|  तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने इस धोखाधड़ी मामले में सभी आरोपों से इनकार किया है|



फिलहाल, एक्ट्रेस और तृणमूल सांसद नुसरत जहां को कोर्ट से राहत मिल गई है। 'सेवन सेंसेज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड' नाम की आरोपी कंपनी के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई सोमवार को अलीपुर कोर्ट में हुई। 



कंपनी के निदेशकों में से एक नुसरत ने मामले से छूट की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। उसी अर्जी के आधार पर कोर्ट ने आज आदेश दिया है कि नुसरत को अब पेश होने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्हें सिर्फ तीन महीने का समय दिया गया है। दिसंबर में नुसरत जहां को कोर्ट में पेश होना होगा।



इससे पहले, इस मामले में नुसरत जहां ने कहा था कि शिकायत किए जाने से काफी पहले ही उन्होंने कंपनी या संगठन छोड़ दिया था| इसके अलावा नुसरत ने बताया कि उन्होंने संबंधित कंपनी से 1 करोड़ 16 लाख 30 हजार 285 रुपए का कर्ज लिया था| उन्होंने  कर्ज का पैसा 2017 में कंपनी को ब्याज समेत लौटा दिए थे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।