मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: IT ने कोलकाता में की छापामारी, 175 करोड़ रुपये से अधिक काला धन का हुआ खुलासा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधान?? कोलकाता में व्यापारिक ठिकानों पर छापामारी के दौरान आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 178 करोड़ रुपये के कालाधन का पता लगाया है| आयकर विभाग (Income Tax Departmen…

पश्चिम बंगाल: IT ने कोलकाता में की छापामारी, 175 करोड़ रुपये से अधिक काला धन का हुआ खुलासा
पश्चिम बंगाल: IT ने कोलकाता में की छापामारी, 175 करोड़ रुपये से अधिक काला धन का हुआ खुलासा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधान?? कोलकाता में व्यापारिक ठिकानों पर छापामारी के दौरान आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 178 करोड़ रुपये के कालाधन का पता लगाया है| आयकर विभाग (Income Tax Department) ने इस्पात के विनिर्माण और व्यापार, मार्बल व पत्थर, खाद्यान्न आदि के व्यापार से जुड़े कोलकाता के दो समूहों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया और जब्ती की कार्रवाई की।



तलाशी अभियान के दौरान फर्जी शेयर पूंजी/ असुरक्षित कर्ज लेने के लिए उपयोग की जा रहीं विभिन्न शेल कंपनियों से जुड़े साक्ष्य, भंडार में विसंगतियों और बहीखातों से इतर नकद लेनदेन का खुलासा हुआ है। सीबीडीटी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है



समूहों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अघोषित पैसे को वापस लाने के लिए पेपर/ शेल कंपनियों का उपयोग किया। इस दौरान अभी तक 38 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भंडार सहित कुल 178 करोड़ रुपये की छिपी आय का खुलासा हुआ है।



तलाशी अभियान के क्रम में 1 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए जा चुके हैं।इस मामले में आगे की जांच जारी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘एक करोड़ रुपये नगद और 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किये गये हैं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।