मिदनापुर/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन की कार पर स्थानीय लोगों ने हमला किया।विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट कर कहा है कि, TMC के गुंडों ने पश्चिम मिदनापुर में मेरे काफिले पर हमला किया, खिड़कियों को तोड़ा और निजी कर्मचारियों पर हमला किया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्ढा ने केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है|
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि,'पश्चिम बंगाल में आज जिस तरह केंद्रीय मंत्री पर हमला हुआ है, वहां की सरकार ने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। ये सरकार प्रायोजित हिंसा है। हम इसकी निंदा करते हैं। मंत्री सुरक्षित नहीं है तो फिर सामान्य जनता का क्या होगा| जावड़ेकर ने कहा कि,'जिन पुलिस अधिकारियों और जिनकी उपस्थिति में यह हमला हुआ है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ममता प्रचार में भी कहती थीं कि चुनाव के 3 दिन बाद सुरक्षाबल चले जाएंगे फिर आप हमारे ही हाथ में हो। ये एक साजिश के तहत बंगाल के बीजेपी समर्थकों को पीटने का कार्यक्रम बना है|
जेपी नड्ढा ने कहा कि,''पश्चिम मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन जी के क़ाफ़िले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है।मैंने कल ही कहा था कि बंगाल में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।जहाँ भारत सरकार के मंत्री पर हमला हो जाय, वहाँ आम जनता की क्या स्थिति होगी?...चुनाव परिणाम आने के बाद से पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रायोजित हिंसा चरम पर है। लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। जब हजारों लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, तब फ्रीडम ऑफ स्पीच और मानवाधिकार की वकालत करने वाले ग़ायब है।