मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सौरव गांगुली को हटा दिया लेकिन जय शाह को बरकरार रखा, राजनीति....: ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता: सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल से बाहर करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशा…

सौरव गांगुली को हटा दिया लेकिन जय शाह को बरकरार रखा, राजनीति....: ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना
सौरव गांगुली को हटा दिया लेकिन जय शाह को बरकरार रखा, राजनीति....: ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल से बाहर करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'आपने सौरव गांगुली को हटा दिया लेकिन जय शाह को बरकरार रखा। उन्होंने कहा,'यह राजनीति है।



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,' सौरव गांगुली बंगाल का बेटा है... क्या इसलिए उसे BCCI का अध्यक्ष नहीं बनाया गया? यह राजनीति है। आज आपने सौरव को यह नहीं दिया क्योंकि आप सत्ता में हैं। अगर 2024 में आप सत्ता में नहीं रहें तो क्या होगा?



ममता बनर्जी ने कहा,'सौरव गांगुली बंगाल से हैं तो क्या वह ICC के चेयरमैन नहीं हो सकते? आपने सौरव गांगुली को हटा दिया लेकिन जय शाह को बरकरार रखा। उन्होंने कहा,''अगर वे सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा करते तो मैं भी इसका विरोध करता। आज मुझे शर्म आती है कि ICC में भारत का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है|


स्तब्ध हूं कि गांगुली को BCCI प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया गया: ममता बनर्जी 


इससे पहले,  CM ममता बनर्जी ने 17 अक्टूबर, 2022 को कहा था,'मैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूं कि यह सुनिश्चित हो कि सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिले। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, सब उनको जानते हैं। सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें बल्कि क्रिकेट और खेल के लिए लें। वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं|



उन्होंने सवाल किया था कि गांगुली को दूसरे कार्यकाल से क्यों वंचित किया गया। "उसका क्या दोष है? सब उसे जानते हैं। क्रिकेट खेलने वाला हर देश उन्हें जानता है। दुनिया उसे जानती है। हमें उस पर गर्व है। वह देश की शान हैं। वह एक लोकप्रिय शख्सियत हैं। इसलिए उन्हें दूसरे कार्यकाल से वंचित किया जा रहा है। मैं वाकई स्तब्ध हूं।"








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।