मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

स्तब्ध हूं कि गांगुली को BCCI प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया गया: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की ये अपील

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर सौरव गांगुली के अध्यक्ष पद से बाहर होने को लेकर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने…

स्तब्ध हूं कि गांगुली को BCCI प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया गया: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की ये अपील
स्तब्ध हूं कि गांगुली को BCCI प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया गया: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर सौरव गांगुली के अध्यक्ष पद से बाहर होने को लेकर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह यह जानकर हैरान हैं कि सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख के रूप में एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया गया है | उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति दें।



पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा,'मैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूं कि यह सुनिश्चित हो कि सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिले। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, सब उनको जानते हैं। सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें बल्कि क्रिकेट और खेल के लिए लें। वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं|



उन्होंने सवाल किया कि गांगुली को दूसरे कार्यकाल से क्यों वंचित किया गया। "उसका क्या दोष है? सब उसे जानते हैं। क्रिकेट खेलने वाला हर देश उन्हें जानता है। दुनिया उसे जानती है। हमें उस पर गर्व है। वह देश की शान हैं। वह एक लोकप्रिय शख्सियत हैं। इसलिए उन्हें दूसरे कार्यकाल से वंचित किया जा रहा है। मैं वाकई स्तब्ध हूं।"


बता दें कि, गांगुली की जगह रोजर बिन्नी को बीसीसीआई प्रमुख बनाया गया है। वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। गांगुली के बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में वापसी के लिए चुनाव लड़ने की उम्मीद है।



दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई घटना में मृतकों के परिजनों से मिलीं ममता बनर्जी

जलपाईगुड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई घटना में मृत परिवारों से मुलाकात की। 6 अक्टूबर को जलपाईगुड़ी में दुर्गा वसर्जन के दौरान मल नदी का जलस्तर बढ़ने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।