मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ममता के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सुवेंदु ने दी चुनौती: बोले -50,000 वोटों से हराऊंगा, यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस साल मई में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है| विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी ने नंदी…

ममता के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सुवेंदु ने दी चुनौती: बोले -50,000 वोटों से हराऊंगा, यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा
ममता के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सुवेंदु ने दी चुनौती: बोले -50,000 वोटों से हराऊंगा, यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस साल मई में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है|  विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से लड़ने का ऐलान किया| साथ ही उन्होंने यह भी कहा,''नंदीग्राम के साथ साथ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ूं सकती हूँ|




ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी ऐलान करते हुए कहा कि,''बंगाल में होने वाले चुनाव में ममता बनर्जी को हराऊंगा।यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा। सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा।



दरअसल,''सोमवार को नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा,'मैं नंदीग्राम विधानसभा से चुनाव लडूंगी। यदि संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों से जगह से चुनाव लडूंगी| ममता बनर्जी का यह घोषणा काफी अहम है क्योंकि नंदीग्राम को टीएमसी के बागी नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है, जो हाल में टीएमसी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए|





इसके बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोट से हराऊंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा,''वह (ममता बनर्जी) केवल चुनावों के दौरान ही नंदीग्राम जा रही है|  क्या वह बता सकती है कि उसने नंदीग्राम के लोगों के लिए क्या किया है..? जो कोई भी हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेगा, उसको 50,000 वोटों से हराऊंगा,..अगर मैं उसे हारने में असफल रहा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा|




वहीं इससे पहले कोलकाता में बीजेपी की रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया।भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा,''इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने पथराव किया। ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे बदलाव चाहते है| उन्होंने कहा,'मिनी पाकिस्तान के लड़के और कोलकाता निगम प्रशासन से जुड़े लोग पत्थर फेंक रहे थे। यह देखने लायक था कि जिस तरह से हमारे लड़कों ने उनका पीछा किया। इसने हमें याद दिलाया कि मोदी जी क्या कहते हैं...घुस के मारेंगे।  




वहीं ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा,'ममता बनर्जी कहीं से भी चुनाव लड़ ले हम उनको हराने के लिए  तैयार है। BJP के वरिष्ठ नेताओं ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें नंदीग्राम में घुसा दिया था। आज मौका आ गया है, उन्हें वहां से बाहर निकालने का|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।