मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

न तो किसी ने धक्का दिया न तो किसी ने मारा..कार के पास कोई नहीं था': ममता पर हमले की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी

कोलकाता/नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में धक्‍का दिए जाने से चोटिल हो गईं| मिली जानकारी के अनुसार, उनके पैर और पीठ में चोट आई है|घटना के बाद ममता को कोलकाता ले जाया गय…

न तो किसी ने धक्का दिया न तो किसी ने मारा..कार के पास कोई नहीं था': ममता पर हमले की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी
न तो किसी ने धक्का दिया न तो किसी ने मारा..कार के पास कोई नहीं था': ममता पर हमले की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता/नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में धक्‍का दिए जाने से चोटिल हो गईं| मिली जानकारी के अनुसार, उनके पैर और पीठ में चोट आई है|घटना के बाद ममता को कोलकाता ले जाया गया, जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है| इस मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है| ममता पर हमले की कई नेताओं ने निंदा की है| कांग्रेस नेता आनंद शर्मा,बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, सपा नेता अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|




लेकिन खबर आ रही है,''मता बनर्जी देखने के लिए जनता इकट्ठा हो गई।  उसी समय उन्हें गर्दन और पैर पर चोट लग गई| धक्का नहीं दिया गया| न तो किसी ने मारा ...उस समय कार के दरवाजे के पास कोई नहीं था।"



नंदीग्राम के बिरुलिया में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी चितरंजन दास ने बताया,'''"मैं वहां था, वह (सीएम) अपनी कार के अंदर बैठी थी, लेकिन दरवाजा खुला था। कार का दरवाजा एक पोस्टर को छूने के बाद बंद हो गया। किसी ने धक्का नहीं दिया या न तो किसी ने मारा ... दरवाजे के पास कोई नहीं था।"



पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी को चोट लगने के समय वहां मौजूद सुमन नामक विद्यार्थी ने बताया,'' उनको(ममता बनर्जी) देखने के लिए जनता इकट्ठा हो गई। उन्हें देखने के लिए लोग घेरकर खड़े हो गए। उसी समय उन्हें गर्दन और पैर पर चोट लग गई, धक्का तो नहीं दिया, गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी|




गौरतलब है कि,''मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हमले की घटना सामने आई थी| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर व शरीर में चोटें आई हैं| 4-5 लोगों ने गाड़ी एकदम बंद कर दी। बहुत चोट लग गई। वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है| इसके बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के SSKM अस्पताल लाया गया।



 बनर्जी ने कहा हैं कि नंदीग्राम में जब वह अपनी गाड़ी के नजदीक थी तो कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण उनके पैर में चोट लग गई। 4-5 लोगों ने गाड़ी एकदम बंद कर दी। बहुत चोट लग गई...  वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है| 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।