मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देश के सबसे बड़े दंगाबाज़ है PM मोदी': हुगली में ममता बनर्जी का तीखा वार

हुगली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर किया तीखा हमला बोला| पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा दंगाई बताया है| हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली…

देश के सबसे बड़े दंगाबाज़ है PM मोदी': हुगली में ममता बनर्जी का तीखा वार
देश के सबसे बड़े दंगाबाज़ है PM मोदी': हुगली में ममता बनर्जी का तीखा वार | फ़ोटो: TVL News

हुगली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर किया तीखा हमला बोला| पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा दंगाई बताया है| हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली की |



हुगली रैली में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा,'''PM नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े दंगाबाज़' (दंगाई) है| ममता बनर्जी ने कहा,' बंगाल पर बंगाल शासन करेगा। बंगाल पर गुजरात शासन नहीं करेगा। मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। बंगाल पर गुंडे और बदमाश राज नहीं करेंगे|



सीएम ममता बनर्जी ने कहा,'''याद रखना घायल शेरनी शेर से ज़्यादा ख़तरनाक होती है...खेला होबे...बंगाल पर बंगाल का ही शासन होगा, गुजरात का नहीं|



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा यही कहती नजर आती है कि टीएमसी तोलाबाज है लेकिन मैं कहती हूं कि भारतीय जनता पार्टी दंगाबाज और डंडाबाज है। नरेंद्र मोदी सबसे बड़े दंगाबाज हैं। ट्रंप के साथ जो हुआ, उनके (मोदी के) साथ उससे भी बुरा होगा।


ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मैं गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी। यही नहीं रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी खराब किस्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रही है।



इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि सीपीएम और कांग्रेस ने गठजोड़ कर लिया है। उनका कहना है कि हम (टीएमसी) नहीं जीतेंगे... इस बार 'खेला होबे' और इसका परिणाम तय करेगा कि भाजपा भविष्य में दिल्ली में रहेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में हूं और इसलिए आप (भाजपा) मुझसे नाराज हैं। आप मुझे मार सकते हैं लेकिन घर में घुस रहे हैं, 23 वर्षीय महिला को प्रताड़ित कर रहे हैं, उसे कोयला माफिया की तरह प्रचारित कर रहे हैं। आप यह जताना चाहते हैं कि आप पाक साफ हैं और हम सब गंदे।




मुख्यमंत्री ने कोयले की हेराफेरी से जुड़े एक घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई पूछताछ की भी निंदा की और कहा कि यह हमारी महिलाओं का अपमान था। इस बीच क्रिकेटर मनोज तिवारी और कई बंगाली अभिनेता रैली में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।