मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोलकाता: पीएम मोदी ने कहा - LAC से LoC तक जहां भी भारत की संप्रभुता को चुनौती मिली, मुंहतोड़ जवाब दिया गया

कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्याम बाज़ार से रेड रोड तक पैदल मार्च किया| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर CM…

कोलकाता: पीएम मोदी ने कहा - LAC से LoC तक जहां भी भारत की संप्रभुता को चुनौती मिली, मुंहतोड़ जवाब दिया गया
कोलकाता: पीएम मोदी ने कहा - LAC से LoC तक जहां भी भारत की संप्रभुता को चुनौती मिली, मुंहतोड़ जवाब दिया गया | फ़ोटो: TVL News

कोलकातानेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्याम बाज़ार से रेड रोड तक  पैदल मार्च किया| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर CM ममता बनर्जी ने कोलकाता में करीब आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा की|



वहीँ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंचे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी की।कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रमको संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा,आज कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावूक करने वाला पल है।




लाइव अपडेट:


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''नेताजी ने कहा था कि आजाद भारत के सपने में कभी भरोसा मत खोइए। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को बांधकर रख सके। वाकई दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो 130 करोड़ देशवसियों को अपने भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने से रोक सके।उन्होंने कहा,' नेताजी जिस भी स्वरूप में हमें देख रहे हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। जिस भारत की उन्होंने कल्पना की थी, LAC से लेकर LOC तक, भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है। जहां कहीं से भी भारत की संप्रुता को चुनौती देने की कोशिश की गई, भारत उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।



PM मोदी ने कहा,''नेताजी ने संकल्प था भारत की जमीन पर आजाद भारत की आजाद सरकार की नींव रखेंगे। नेताजी ने अपना ये वादा भी पूरा करके दिखाया।  उन्होंने अंडमान में अपने सैनिकों के साथ आकर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा,''2018 में ही देश ने आज़ाद हिन्द सरकार के 75 साल को भी उतने ही धूमधाम से मनाया था। नेताजी ने "दिल्ली दूर नहीं" का नारा देकर लाल किले पर झंडा फैहराने का सपना देखा था, देश ने वो सपना पूरा किया।



नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी की।कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रमको संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा,आज कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावूक करने वाला पल है।




पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी  ने नेशनल लाइब्रेरी में एक संग्रहालय का उद्घाटन किया



पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल लाइब्रेरी में कलाकारों और प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।




पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए।



कोलकाता पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी भवन का दौरा किया।


पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे, आज वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'पराक्रम दिवस' समारोह को संबोधित करेंगे।





-ममता ने कहा, हम आजाद हिंद स्मारक का निर्माण करेंगे। हम बताएंगे कि यह कैसे किया जाता है। उन्होंने मूर्तियों के निर्माण और एक नए संसद परिसर में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।


-पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, नेताजी सिर्फ इतिहास नहीं हैं। एक आवेग और संस्कृति हैं। नेताजी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित होनी चाहिए। नेताजी की पहचान सबसे परे है। नेताजी को सही मायने में जानने की जरूरत है। भारत की चार राजधानी होनी चाहिए। सबकुछ दिल्ली के पास ही क्यों होना चाहिए। नई पीढ़ी को नेताजी के बारे में पढ़ना चाहिए। नेताजी की मौत का रहस्य उजागर होना चाहिए। चुनाव में सरकार को बंगाल की याद आ रही है। देश के प्रति नजरिया बदलना होगा।



खत्म हुआ ममता का पैदल मार्च: ममता बनर्जी का आठ किलोमीटर लंबा पैदल मार्च खत्म हो गया है। अब वे जनसभा को संबोधित कर रही हैं।




कोलकाता के लिए रवाना हुए पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से पश्चिम बंगाल के लि रवाना हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी। वे कोलकाता में पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।




-नेताजी के जन्मदिन पर पषश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रही हैं। उन्होंने श्याम बाजार में नेताजी की मूर्ति से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। उनकी पदयात्रा रेड रोड पर खत्म होगी। उन्होंने कहा, 'आजादी से पहले एक योजना आयोग और भारतीय राष्ट्रीय सेना की अवधारणा नेताजी की दूरदर्शिता थी। वे मूर्तिपूजा का दावा करते हैं लेकिन योजना आयोग को भंग कर देते हैं। हम इसे उनकी 125वीं जयंती के कारण एक भव्य अवसर के रूप में मना रहे हैं।'



कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी श्याम बाज़ार से रेड रोड तक मार्च का नेतृत्व करती हुईं।




-राज्यपाल की हैसियत से मैं पश्चिम बंगाल की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि निष्पक्ष और हिंसा से मुक्त चुनाव कराने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। राज्य सरकार से कहना चाहूंगा कि अपने कर्मचारियों का उपयोग राजनीति के लिए ना करेंः जगदीप धनखड़, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल




-बोस परिवार की तरफ से हमने मोदी जी को चिट्ठी लिखी थी कि आप 23 जनवरी को कोलकाता आएं। 1965 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कोलकाता आए थे, उसके बाद कोई प्रधानमंत्री 23 जनवरी को कोलकाता नहीं आए। बहुत खुशी की बात है कि PM ने ये अनुरोध स्वीकार किया: सुभाष चंद्र बोस के परपोते




-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता के श्याम बाजार से रेड रोड तक मार्च की शुरुआत शंख बजाकर की।



असम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचेंगे|  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह को संबोधित करेंगे| पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं| 




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे| असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिवसागर में स्वागत किया। मोदी ने शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया। शिवसागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ,''आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है। एक लाख से ज़्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।