2-3 अक्टूबर को दिल्ली में बंगाल की बकाया राशि व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी टीएमसी, मनरेगा वर्कर्स भी रहेगें मौजद
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की मांगों को लेकर दो और तीन अक्तूबर को दिल्ली में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 'घेराबंदी' कार्यक्रम की घोषणा की है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
2-3 अक्टूबर को दिल्ली में बंगाल की बकाया राशि व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी टीएमसी, मनरेगा वर्कर्स भी रहेगें मौजद | फ़ोटो: TVL News
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की मांगों को लेकर दो और तीन अक्तूबर को दिल्ली में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 'घेराबंदी' कार्यक्रम की घोषणा की है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी इसका नेतृत्व करेंगे| लेकिन,ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अभिषेक को तीन अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होने के लिए कहा है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक ने दी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल तीन अक्टूबर को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात करेगा और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 'बकाया राशि जारी नहीं किए जाने' का मुद्दा उनके समक्ष रखेगा।
TMC पश्चिम बंगाल के महासचिव कुणाल घोष ने आज यानि शनिवार को कहा,''आगामी 2-3 अक्टूबर को तृणमूल कांग्रेस दिल्ली जा रही है, हम वहां पश्चिम बंगाल की बकाया राशि व अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी इसका नेतृत्व करेंगे। 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 100 दिन रोजगार के लोगों को उनके पैसे नहीं दिए गए हैं, प्रदर्शन में वे भी हमारे साथ मौजूद रहेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।