रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जनता के सामने घरों में लगे कांग्रेस पार्टी के झंडे उतरवाने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में प्रहलाद पटेल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जितने भी घरों में झंडे लगे हैं कांग्रेस के सब के फोटो खींचो, पार्षद जी मैं कह रहा हूं इन सब की सुविधाएं बंद करो। 5 -6 घरो के वोट नहीं मिलेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ता ,सबक मिलना जरुरी है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट ने बयान जारी कर इसे भाजपा के नेताओं का अहंकार बताया है।
दरअसल वायरल हो रहा वीडियो शिव नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल स्थानीय लोगों द्वारा कांग्रेस का झंडा लगाए जाने पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। रतलाम से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल चुनाव प्रचार के दौरान कह रहे हैं कि जिन घरों पर कांग्रेस के झंडे लगे हैं, इन सबकी फोटो खींचो और सारी सुविधाएं इनकी बंद करो। कोई फर्क नहीं पड़ता पांच-दस घर के वोट नहीं मिलेंगे, लेकिन इनको सबक सिखाओ।
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल के बयान को कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने ''शर्मनाक'' बताया है| कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा,'' यह है "भाजपा का असली चेहरा... पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, तानाशाहीपूर्ण, दमनकारी और शर्मनाक|
कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,''रतलाम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल कह रहे हैं कि , ये जितने भी घर पर झंडे लगे हैं कांग्रेस के, सारी सुविधाएं बंद करो इनकी, सबक सिखाओ इनको।" यह है "भाजपा का असली चेहरा... पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, तानाशाहीपूर्ण, दमनकारी और शर्मनाक|