मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मास्क न लगाने वाले 194 लोगों पर एक दिन में लगाया गया 32000 रूपयों का जुर्माना

कोंडागांव: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोंडागांव (छत्तीसगढ़) जिला प्रशासन द्वारा लगातार कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन पर जिले भर में मास्क पहनने एवं सामाजिक दूर…

मास्क न लगाने वाले 194 लोगों पर एक दिन में लगाया गया 32000 रूपयों का जुर्माना
मास्क न लगाने वाले 194 लोगों पर एक दिन में लगाया गया 32000 रूपयों का जुर्माना | फ़ोटो: TVL News

कोंडागांव: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोंडागांव (छत्तीसगढ़) जिला प्रशासन द्वारा लगातार कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन पर जिले भर में मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को कोण्डागांव जिले में मास्क ना पहनने वाले 194 लोगों से कुल 32700 रूपयों का जुर्माना लिया गया। 



जिसमें विकासखण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत 40 व्यक्तियों से 6000 रुपये विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत 76 व्यक्तियों से 9100 रूपयों, विकासखण्ड फरसगांव में 43 व्यक्तियों से 10900 रूपयों, विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत 23 व्यक्तियों से 3200 रूपयों एवं विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत 12 व्यक्तियों से 3500 रूपयों का जुर्माना मास्क ना पहनने पर लिया गया।  



उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के संक्रमण के फैलने के साथ प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क पहनने के लिए पे्ररित करने के लिए मास्क ना पहनने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाये जा रहे है। जिसकेे तहत् 26 फरवरी से अब तक 4213 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है। जिससे प्रशासन को 7 लाख 2 हजार रूपयें  प्राप्त हुए है। 



जिसमें विकासखण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत 812 व्यक्तियों से 137490 रूपयों विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत 1040 व्यक्तियों से 145500 रूपयों, विकासखण्ड फरसगांव में 1204 व्यक्तियों से 243750 रूपयों, विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत 558 व्यक्तियों से 79000 रूपयों एवं विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत 599 व्यक्तियों से 97000 रूपयों का जुर्माना मास्क ना पहनने पर लिया गया है। 




ज्ञात हो कि चालानों से प्राप्त इस राशि का उपयोग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जीवन दीप समिति को प्रदान किये जायेगें। जिसे कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार एवं सुविधाओं हेतु उपयोग किया जायेगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।