मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह अपनी मधुर गायकी की बदौलत संगीत की दुनियां में अपना मुकम्मल स्थान बनाकर लोकप्रियता हासिल कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने डांस और अदा का जादू चलाकर करोड़ो दिलों…

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह अपनी मधुर गायकी की बदौलत संगीत की दुनियां में अपना मुकम्मल स्थान बनाकर लोकप्रियता हासिल कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने डांस और अदा का जादू चलाकर करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह भोजपुरी श्रोताओं का खूब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। इस सांग के वीडियो में माही श्रीवास्तव बहुत ही हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं। वह ब्लैक साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोगों को दीवाना मस्ताना बनाकर दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। यह बात जगजाहिर है कि माही श्रीवास्तव जब जब काला रंग की साड़ी पहनती हैं तो ना जाने कितनों का दिल घायल कर देती हैं और कयामत ढा देती हैं। ऐसा ही गाने में भी देखने को मिल रहा है।

 

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों संग खुश मिजाज में ठुमका लगा रही हैं और अपने हसबैंड की तारीफ कर रही हैं। उसकी खूबसूरती और पहनावे पर उसका पति फिदा है। जिसे लेकर वह अपनी सखियों से साझा करते हुए कहती है कि...

 

'नईहर से लाईल बानी नया ड्रेस हो, ये सखी कइनी राते पियवा भी पेश हो, खूबे बजल हमर पउवां के छागल बा, हो कुर्ती में कूलर लागल बा, येही प पियवा पागल बा, ऊ त सूतल नाही जागल बा, येही प पियवा पागल बा...'

 

इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि 'ये गाना बहुत ही कर्णप्रिय है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। जब गाने के बोल अच्छे होते हैं तो लोगों को गाना दिल से बहुत अच्छा लगता है। इसलिए इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं। वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'यह गाना बहुत ही प्यारा है, इस सांग को बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।'

 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं से खूब गरदा उड़ाया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।