मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव: कई गाड़ियों के शीशे टूटे, फटा ड्राइवर का कान, कुछ लोग घायल; SP नेता बोले- लोकतंत्र को लाठी-डंडे..कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता

कुशीनगर: कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव हुआ। रोड शो के दौरान पूर्व मंत्री और फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमला किया गया। पथर…

कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव: कई गाड़ियों के शीशे टूटे, फटा ड्राइवर का कान, कुछ लोग घायल; SP नेता बोले- लोकतंत्र को लाठी-डंडे..कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता
कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव: कई गाड़ियों के शीशे टूटे, फटा ड्राइवर का कान, कुछ लोग घायल; SP नेता बोले- लोकतंत्र को लाठी-डंडे..कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता | फ़ोटो: TVL News

 कुशीनगर: कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव हुआ। रोड शो के दौरान पूर्व मंत्री और फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमला किया गया। पथराव में काफिले की कई गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है| एक ड्राइवर का कान का एक हिस्सा फट गया है| इस घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। आसपास फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।



 स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "इस प्रकार का कृत्य भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है। ये हमला स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर नहीं, लोकतंत्र की हत्या करने के लिए किया गया है।"



स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,''निर्धारित रूट पर रोड शो करते वक्त भाजपा के गिरोह बंद लोगों द्वारा मेरे ऊपर व काफिले में चल रही गाड़ियों को बुरी तरह से तोड़फोड़ व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करना भाजपा की हताशा की प्रतीक है। मैं घोर निंदा करता हूं, लोकतंत्र को लाठी-डंडे कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता।



समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा,''सपा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से पस्त BJP द्वारा दलितों-पिछड़ों के नेता, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी के काफिले पर फाजिलनगर में सत्ता संरक्षित बदमाशों द्वारा हमला घोर निंदनीय एवं दुखद! हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे चुनाव आयोग। जनता देगी वोट से जवाब।



घटना खलवा पट्टी गांव में उस वक्‍त हुई जब स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के प्रचार करने जा रहे थे| घटना को लेकर सपाइयों में आक्रोश है,  स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क जाम की| सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद के अलावा उनकी बेटी और बीजेपी सांसद  संघमित्र मौर्य भी मौके पर पहुंची| बीजेपी से सांसदसंघमित्र मौर्य ने अपनी ही पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया|



भाजपा सांसद संघमित्रा बोलीं- मुझे भी भाजपा के एक कार्यकर्ता ने घेरा

इस भिड़ंत के बाद भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या भी खुलकर अपने पिता के समर्थन में उतर आईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा भाजपा शांति, दंगा मुक्त प्रदेश की बात करती है, लेकिन BJP प्रत्याशी ने मेरे पिता पर हमला किया। संघमित्रा ने कहा, हमला हुआ यह पिता जी नहीं कह रहे हैं। यह सड़क पर दिखाई दे रहा है। गाड़ियां किस तरह तोड़ी गई हैं। लोगों के सिर से किस तरह खून बह रहा है। लोगों के पैर किस तरह से टूटे हैं। हमारे पिता जी को किस तरह चोट आई है। वो भारतीय जनता पार्टी जो दंगा और शांतिमुक्त प्रदेश की बात करती है। आज उसी के प्रत्याशी ने हमारे पिता पर हमला किया है।



आज मैं खुलेआम यहां पर कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता 3 मार्च को ऐसे हुड़दंगियों को सबक सिखाएगी और स्वामी प्रसाद मौर्या जी को भारी मतों से विजयी बनाकर उनकी दबंगई को उनके घर में बंद करवाएगी।



संघमित्रा ने कहा,''इतना ही नहीं जब मुझे कुशीनगर में पता चला कि पिता जी पर हमला हुआ तो मैं आ रही थी तो पीछे बाजार में हमें भी घेरा गया और जब वहां पर पुलिस पहुंची है तो 5 गाड़ियों की फोर्स हमें लेकर बचा के आई है। इसलिए मैं फाजिलनगर की जनता से कहती हूं कि इस बार स्वामी का साथ।



संघमित्रा मौर्य पर भी प्रहार 'हार' की हताशा की पराकाष्ठा है:समाजवादी पार्टी

संघमित्रा मौर्या आरोप पर समाजवादी पार्टी ने कहा,''ना दलितों- पिछड़ों का सम्मान, ना बेटियों का मान! श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी पर भाजपा के गुंडों द्वारा सत्ता के संरक्षण में योजनाबद्ध तरीके से हमले के बाद उनकी बेटी एवं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य जी पर भी प्रहार हार की हताशा की पराकाष्ठा है। जनता वोट से देगी जवाब।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।