मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में प्रियंका गांधी का रोड शो: शो में उमड़ी भीड़...कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील

बस्ती: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 6 वें चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बस्ती में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया| इससे पहले सिद्धा…

बस्ती में प्रियंका गांधी का रोड शो: शो में उमड़ी भीड़...कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
बस्ती में प्रियंका गांधी का रोड शो: शो में उमड़ी भीड़...कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 6 वें चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बस्ती में  डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया| इससे पहले सिद्धार्थनगर जिले में दो जनसभा संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी ने फरेंदा, महाराजगंज में रोड शो किया। इसके बाद प्रियंका बस्ती पहुंची, यहां उन्होंने बस्ती सदर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया।



बस्ती में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छठवें चरण में 3 मार्च को होने वाले प्रचार के अंतिम दिन शहर में रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया। कम्पनी बाग से रोडवेज तक निकले प्रियंका गांधी के रोड के दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर लोग खड़े रहकर उनका इंतजार करते रहे। उनको करीब से देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही।



कांग्रेसजनों में दिखा उत्साह

प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेसजनो में सुबह से ही उत्साह रहा। उनके शहर में होने वाले रोड शो को लेकर दिन से ही शहर के मुख्य मार्ग पर लोग जुटने लगे थे। पूरा शहर कांग्रेस के झण्डो से पट गया था। बैंडबाजा और सजे हुए वाहनों के साथ लोग प्रियंका गांधी की प्रतीक्षा कर रहे थे। सड़क की पटरियों के दोनो ओर लोग कतारबद्ध खड़े रहे, जैसे ही शाम करीब 5 बजे प्रियंका गांधी का काफिला निकला लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़े। जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।



प्रियंका गांधी पर हुई पुष्पवर्षा

वाहनों के लम्बे काफिले के बीच वाहन पर सवार होकर निकली प्रियंका गांधी ने सभी का हाथ हिलाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखते बन रहा था। पुष्पवर्षा के बीच प्रियंका गांधी ने भी लोगों पर फूल बरसाकर और हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। अपार जनसमूह को देखते हुए वाहन के आगे पुलिसकर्मी लाइन बनाकर सुरक्षा में लगे रहे। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान उनकी सुरक्षा के भी व्याप्क प्रबन्ध रहे। कम्पनीबाग से लेकर रोडवेज तक का पूरा एरिया प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेसमय रहा। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।