मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी न्यूज़ : सरेशाम वारदात..महिला की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

भतीजे के साथ मैगलगंज कस्बे की बाजार कर वापस मायके जा रही शाहजहांपुर की एक महिला के गले पर बाइक सवार उचक्के ने झपट्टा मार दिया और उसकी सोने की चेन लूट कर भाग निकले।सरेशाम हुई वारदात से हड़कंप मच गया।…

लखीमपुर खीरी न्यूज़ : सरेशाम वारदात..महिला की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार
लखीमपुर खीरी न्यूज़ : सरेशाम वारदात..महिला की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार | फ़ोटो: TVL News



भतीजे के साथ मैगलगंज कस्बे की बाजार कर वापस मायके जा रही शाहजहांपुर की एक महिला के गले पर बाइक सवार उचक्के ने झपट्टा मार दिया और उसकी सोने की चेन लूट कर भाग निकले।

सरेशाम हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

शाहजहांपुर कोतवाली सदर के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी अनिल दीक्षित की पत्नी रेनू दीक्षित का मायका मैगलगंज के गांव ढखिया रूप में है।

वह रविवार को अपने भतीजे रितिक शुक्ला के साथ बाइक से मैगलगंज कस्बे की बाजार सामान लेने आई थी।

शाम करीब चार बजे बाइक से घर वापस जा रही थी। तभी औरंगाबाद ओवर ब्रिज के आगे गुरु नानक डिग्री कॉलेज के निकट पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आ गए। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे।

पास में आकर बाइक चला रहे बदमाश में बाइक की गति धीमी कर दी। वह कुछ समझ पाती।

इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मार दिया और सोने की चेन लेकर भाग निकले।

महिला के शोर मचाने पर पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोग माजरा समझ पाते।

इससे पहले ही दोनों बदमाश तेज रफ्तार बाइक लेकर भाग निकले। चेन स्नेचिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।