लखीमपुर खीरी न्यूज़ : ई-रिक्शा का कहर...टकराकर बुजुर्ग महिला की मौत
थाना मझगई के गांव धन्नापुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने घर से किसी काम से निकलकर सड़क पर पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
लखीमपुर खीरी न्यूज़ : ई-रिक्शा का कहर...टकराकर बुजुर्ग महिला की मौत | फ़ोटो: TVL News
थाना मझगई के गांव धन्नापुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने घर से किसी काम से निकलकर सड़क पर पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसे के बाद परिजन और आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बेसुध कांती देवी को लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे,
जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मझगई थाना प्रभारी दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि मृतक महिला के परिवार वालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।