धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक गांव निवासी एक किशोरी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन का निकाह गांव में ही हुआ था।
जिससे जीजा का उसके घर लगभग रोज आना जाना था। उसके भाई हल्द्वानी काम करने गए हुए हैं। वह अपनी मां के साथ घर पर रहती है।
शुक्रवार की दोपहर जब उसकी मां पडोसी गांव में काम करने गई थी। तभी उसका जीजा घर में घुस आया। अकेला पाकर उसे दबोच लिया और दुष्कर्म कर भाग गया।
पीड़िता की मां जब घर लौटी तो उसने घटना के जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की मां आरोपी के घर गई तो आरोपी घर से भाग निकला।
पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची जहां आरोपी जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
इसके बाद गांव के लोगों ने आपसी सुलह समझौता कराने की कोशिश शुरू की, लेकिन बात नहीं बनी।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया मामले की जांच कफारा चौकी इंचार्ज अजय सिंह कर रहे हैं।