मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी में किशोरी का बेरहमी से कत्ल: घर से निकली 14 वर्षीय लड़की की खेत में मिली लाश, रेप के बाद हत्या का शक; आँखों पर गहरी चोट के निशान

लखीमपुर-खीरी: उत्तर प्रेदश के लखीमपुर-खीरी जिले में 14 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई| जिले के सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर को खेतों की तरफ गई 14 वर्षीय…

लखीमपुर खीरी में किशोरी का बेरहमी से कत्ल: घर से निकली 14 वर्षीय लड़की की खेत में मिली लाश, रेप के बाद हत्या का शक; आँखों पर गहरी चोट के निशान
लखीमपुर खीरी में किशोरी का बेरहमी से कत्ल: घर से निकली 14 वर्षीय लड़की की खेत में मिली लाश, रेप के बाद हत्या का शक; आँखों पर गहरी चोट के निशान | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर-खीरी: उत्तर प्रेदश के लखीमपुर-खीरी जिले में 14 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई|  जिले के सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर को खेतों की तरफ गई 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। किशोरी का शव शव गन्ने के खेत में पाया गया।। आंख पर गहरी चोट के निशान है| बलात्कार की आशंका जताई जा रही है|  आशंका है, दुष्कर्म के बाद हत्या बेरहमी से हत्याकर दी गई|



बताया जा रहा है कि,'' किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। मृतका की दोनों आखों के आस पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के पुलिस चौकी रामापुर के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी मंगलवार करीब 11 बजे शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई थी, इसके बाद वह घर नहीं आई। कई घंटे तक वापस न लौटने पर परिजन को चिंता हुई, तो उसकी खोजबीन शुरू की| लेकिन काफी ढूंढने के बाद वो कहीं नहीं मिली|



इसी बीच, दोपहर करीब तीन बजे गांव के बच्चे बकरी चराने खेत जा रहे थे। इसी बीच बकरियां गांव धोबहा निवासी कमलेश वर्मा के गन्ने के खेत में घुस गईं। बच्चे बकरियां भगाने के लिए जब खेत में घुसे तो उनकी नजर कुछ दूरी पर पड़े किशोरी के शव पर पड़ी। यह देख बच्चे भागकर गांव पहुंचे और घर वालों को इसकी जानकारी दी। 



किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका है, जबकि किशोरी की आंख में भी गहरी चोट पाई गई है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। किशोरी की हत्या से गांव में दहशत है। खेत के पास लोगों का भीड़ जमा हो गई। मृतका के परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।