सुल्तानपुर: उत्तर प्रेदश के सुल्तानपुर जिले में मां और बेटी की घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिले के लंभुआ कस्बे में मंगलवार की शाम को घर में घुसकर बदमाशों ने धारदार हथियार से काटकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ एसपी मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल शुरू की|
यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड की है| यहाँ रामसुख मौर्य की उनकी पत्नी शकुंतला (50) और बेटी विजय लक्ष्मी (22) की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी| रामसुख मौर्य लंभुआ में ही सब्जी की दुकान करता है, मंगलवार शाम लगभग पांच बजे जब वह सब्जी की दुकान पर था, तभी घटना की सूचना मिली।
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे कर पूरे मामले की जांच पपड़ताल की| पुलिस ने बताया कि,''मां-बेटी की हत्या धारदार हथियार से किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के पीछे की वजह तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''बीजेपी राज में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ में श्री रामसुख मौर्य जी के परिवार में उनकी बेटी और पत्नी की हत्या की अतिदुखद सूचना प्राप्त हुई है, सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे!