मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मिर्जापुर: महिला से दुष्कर्म करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले में तैनात एक महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले ठेकेदार सुहैल खान को कटरा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक म…

मिर्जापुर: महिला से दुष्कर्म करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार
मिर्जापुर: महिला से दुष्कर्म करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

 मिर्जापुर:   मिर्जापुर जिले में तैनात एक महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले ठेकेदार सुहैल खान को कटरा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अधिकारी ने रेप का आरोप लगाते हुए थाना में  शिकायत की थी। मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज विभाग में काम करने वाले ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है|



मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कटरा थाना में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। सीओ सिटी को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं और नशे से संबंधित अपराधों में जेल भेजने से लेकर सजा कराने तक तत्परता से कार्रवाई की जाए|



महिला अधिकारी ने बताया है कि उसके पति के साथ ठेकेदार ने दोस्ताना संबंध बना रखा था। पति जब पुस्तैनी घर पर गए थे। उसी दौरान 23 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह घर पर आया। दरवाजा खटखटाने के बाद अर्जेंट काम बताकर घर में आया। आते ही उसने कुंडी बंद कर अभद्रता की थी|24 अगस्त को थाना में पहुंचीं पीड़िता ने तहरीर दी।  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।