मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ट्रांसफर चाहिए तो पत्नी को मेरे पास ले आओ...JE की डिमांड व प्रताड़ना से तंग आकर लाइनमैन ने खुद को लगाई आग, मौत; JE निलंबित

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| जहां बिजली विभाग में तैनात एक लाइनमैन ने जेई (JE) की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया| लखनऊ में इल…

ट्रांसफर चाहिए तो पत्नी को मेरे पास ले आओ...JE की डिमांड व प्रताड़ना से तंग आकर लाइनमैन ने खुद को लगाई आग, मौत; JE निलंबित
ट्रांसफर चाहिए तो पत्नी को मेरे पास ले आओ...JE की डिमांड व प्रताड़ना से तंग आकर लाइनमैन ने खुद को लगाई आग, मौत; JE निलंबित | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश  के लखीमपुर खीरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| जहां बिजली विभाग में तैनात एक लाइनमैन ने जेई (JE) की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया| लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। लाइनमैन ने मरने से पहले जेई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ट्रांसफर के बदले जेई ने उससे अपनी पत्नी को उसके पास लाने के लिए कहा था। मामले में जेई और टेक्नीशन लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है।



जानकारी के मुताबिक पलिया इलाके के बमनगर क्षेत्र निवासी रामऔतार का 45 वर्षीय पुत्र गोकुल प्रसाद गोला के कुकरा में लाइनमैन के पद पर तैनात था। पिछले 22 वर्षो से वह बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था। शनिवार देर रात जेई की प्रताड़ना से तंग आकर उसने हाइडिल कॉलोनी में ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। परिजन ने पास पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और फौरन निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। 



लाइनमैन की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिससे बिजली विभाग में खलबली मच गई। वायरल वीडियो में मृतक गोकुल ने विभाग के एक जेई पर तबादले के बदले गंभीर आरोप लगाया। कहा कि जेई की प्रताड़ना से वह काफी तंग आ चुका था। इस संबंध में थाने में भी शिकायती पत्र दिया जा चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उधर मामले से जुड़ा वीडियो मिलने पर प्रशासन ने जेई के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। 




लाइनमैन का आरोप है कि जेई और उसके दलाल ट्रांसफर के बदले में मेरी पत्नी मांग रहे हैं। मैंने थाने में भी नंबर देकर शिकायत किया था, पर कुछ हुआ नहीं। फिलहाल मृतक का पूरा परिवार लखनऊ में है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी जेई के निलंबन की सिफारिश की। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए निर्देश दिया। देर शाम अधीक्षण अभियंता राम शब्द ने आरोपी जेई नागेंद्र कुमार और टीजी-2 जगतपाल को सस्पेंड कर दिया है।




डीएम ने निलंबन की संस्तुति

थाना पलिया क्षेत्रांतर्गत बिजली विभाग के लाइनमैन द्वारा आत्मदाह करने की घटना के संबंध में जिलाधिकारी महोदय से की गई वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा आरोपित जे0ई0 को निलंबित करने एवं जांच हेतु संस्तुति की गई है। घटना के संबंध में थाना पलिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



विभागीय जाँच भी कराई जा रही:  एसपी

खीरी एसपी ने बताया,'''थाना पलिया क्षेत्रांतर्गत बिजली विभाग के लाइनमैन द्वारा आत्मदाह करने की घटना के संबंध में आरोपित जे०ई० के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके विवेचना की जा रही है। संबंधित विभाग द्वारा आरोपित को निलंबित करते  हुए विभागीय जाँच भी कराई जा रही है



 घर के पास चाह रहा था नौकरी

लखीमपुर में पलिया का रहने वाला गोकुल यादव (45 साल) बिजली विभाग में लाइनमैन था। वह पलिया का रहने वाला है। लेकिन उसकी एक साल से तैनाती घर से 50 किमी दूर अलीगंज में थी। इससे पहले महंगापुर में तैनात था। वहां उसकी पहचान जेई से हुई थी। परिवार को लेकर गोकुल काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इसलिए वह अपना ट्रांसफर पलिया चाह रहा था। उसने इसके लिए कई अफसरों से बात की, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई।



ट्रांसफर चाहिए तो बीवी को मेरे पास ले आओ

इसके बाद उसने अपने जेई से बात की। जेई ने ट्रांसफर करवाने की जिम्मेदारी ली। लेकिन उसके बदले में उसने जो मांगा वो गोकुल के लिए असहनीय था। जेई ने उसे कहा कि तुम एक रात के लिए अपनी पत्नी को मेरे और मेरे साथियों के लिए भेज दो, उसके बाद तुम्हारा ट्रांसफर करवा देंगे। जिसके बाद गोकुल वापस आ गया। उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।



गोकुल ने शनिवार को पलिया अपने घर में देर शाम खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। परिवार के लोग उसको देर रात उसको लखीमपुर लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ भेज दिया गया। जहां पर रविवार सुबह 6 बजे के करीब गोकुल ने दम तोड़ दिया।




वीडियो को आधार मानकर की कार्रवाई

अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण मंडल गोला) राम शब्द ने बताया कि मौत से पहले के वीडियो को संज्ञान में लेकर संपूर्णानगर में तैनात जेई नागेंद्र कुमार व विद्युत उपकेंद्र महंगापुर के टेक्नीशियन (लाइन) जगतपाल को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।