Russia-Ukraine War Day 47: रूस-यूक्रेन के बीच लगातार 47वें दिन भी जंग जारी है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, रूस ने पिछले 24 घंटे में खार्किव पर 66 बार हमले किए हैं। इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जंग में अब तक 183 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो गई है और 342 बच्चे घायल हो गए हैं।
इधर, रूसी सेना का बड़ा काफिला अब इजुम शहर और नीपर नदी के आसपास देखा गया है। अमेरिकी एक्सपर्ट का कहना है कि रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ रहा है। इसकी सैटेलाइट तस्वीर भी सामने आई है।
रूसी हमले की वजह से अब तक 45 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जबकि अर्थव्यवस्था को भी 45 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने आज दक्षिण कोरिया को संबोधित किया और रूस के खिलाफ कदम उठाने का आह्वान किया। यूरोपीय संघ ने 20 रूसी एयरलाइंस को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं, रूस ने स्पष्ट किया है कि शांति वार्ता के लिए हम अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेंगे।
यूक्रेन पर हमले का 47वां दिन
राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत का सुझाव भी दिया: पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैंने यूक्रेन और रूस, दोनों के राष्ट्रपतियों से कई बार फ़ोन पर बातचीत की। मैंने न सिर्फ़ शांति की अपील की, बल्कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत का सुझाव भी दिया। हमारी संसद में भी यूक्रेन के विषय पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई है|
Bucha शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक
मोदी ने कहा,;;'''हाल में Bucha शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक थी। हमने इसकी तुरंत निंदा की और एक निष्पक्ष जाँच की मांग भी की है। हम आशा करते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा|
यूक्रेन की मांग पर हम शीघ्र ही दवाइयों का एक और कन्साइनमेंट भेज रहे हैं: PM मोदी
PM मोदी ने कहा,'''हमने यूक्रेन में civilian जनता की सुरक्षा और उनको मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति पर भी महत्त्व दिया है। हमने अपनी तरफ से दवाइयां व अन्य राहत सामग्री यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को भेजी है। और यूक्रेन की मांग पर हम शीघ्र ही दवाइयों का एक और कन्साइनमेंट भेज रहे हैं|
भारत की मानवीय सहायता का मैं स्वागत करना चाहता: पीएम मोदी के साथ वर्चुअल बैठक में बाइडेन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करते हुए अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,''यूक्रेन के लोग जो भीषण हमले का शिकार हो रहे हैं, उनके लिए भारत की मानवीय सहायता का मैं स्वागत करना चाहता हूं|
● विश्व व्यापार संगठन का कहना है कि यूक्रेन में युद्ध इस साल वैश्विक व्यापार वृद्धि को लगभग आधा कर सकता है|
यूक्रेन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की स्वतंत्र जांच की मांग
संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं की एजेंसी की निदेशक सीमा बहाउस ने यूक्रेन में रूस के हमले के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की रिपोर्ट्स की जांच करने की मांग की है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में बहाउस ने कहा कि यह युद्ध तत्काल रुकना चाहिए। हम लगातार दुष्कर्म और यौन हिंसा के बढ़ते मामलों के बारे में सुन रहे हैं। न्याय और जवाबदेही तय करने के लिए इन आरोपों की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।
खारकीव में आज भारी गोलाबारी, कई लोगों की मौत
खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा है कि शहर में आज भारी गोलाबारी हुई है। इसमें एक बच्चे समेत कई लोगों की जान जाने की खबर है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यूक्रेन के सशस्त्र बल शहर की रक्षा कर रहे हैं।
कीव पर हमला डोनाबास में लड़ाई पर निर्भर करेगा
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव पर रूस के हमले की संभावना डोनाबास में लड़ाई पर निर्भर करेगी। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के डिफेंस को उत्तर की ओर खींचने के लिए अपनी इकाइयों को बेलारूस के गोमेल और रूस के ब्रियांस्क व कुर्स्क क्षेत्र में तैनात रखी हैं।
हमारा एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट नहीं हुआ: स्लोवाकिया
स्लोवाकिया ने सोमवार को इस बात से इनकार किया कि यूक्रेन के लिए भेजी गई उसके एस-300 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को रूस की सेना ने नष्ट कर दिया है। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर की प्रवक्ता लुबिका जानिकोवा ने कहा कि मिसाइल प्रणाली के बारे में किया जा रहा यह दावा ठीक नहीं है। इससे पहले, रूसी सेना ने कहा था कि दिनीप्रो शहर के लिए एक पश्चिमी देश की ओर से भेजी गई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को हमने नष्ट कर दिया है। हालांकि, रूस ने किसी देश का नाम नहीं लिया था।
हंगरी गैस के लिए रूस के साथ समझौते में बदलाव करेगा
हंगरी ने रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम के साथ प्राकृतिक गैस के अपने अनुबंध को संशोधित करने की योजना बनाई है ताकि रूसी गैस का भुगतान रूबल में करने को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांग को पूरा की जा सके। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हंगरी की ऊर्जा कंपनियां एमवीएम, सीईई एनर्जी गजप्रॉमबैंक को गैस के लिए यूरो में बिल का भुगतान करेगी, जो भुगतान को रूबल में बदल देगा और उन्हें गैस प्रदाता गजप्रोम एक्सपोर्ट में स्थानांतरित कर देगा।
पुतिन से मिले ऑस्ट्रिया के चांसलर
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहैमर ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद से पुतिन से मिलने वाले वह पहले यूरोपीय नेता हैं। मुलाकात के बाद जारी एक बयान में कहा गया कि यह मित्रतापूर्ण मुलाकात नहीं थी। नेहैमर ने कहा कि हमने रूसी नेता से स्पष्ट कहा है कि युद्ध हर हालत में रुकना चाहिए क्योंकि एक लड़ाई में कभी कोई पक्ष नहीं जीतता।
● यूक्रेन जंग में रूसी सैनिक 'बच्चों का खून बहने' का डर दिखाकर लोगों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके लिए वे बच्चों के खिलौनों और टेडी बियर में विस्फोटक भरकर धमाके कर रहे हैं।
यूक्रेन में गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं
यूक्रेन पर रूस का हमला गर्भवती महिलाओं के लिए बुरा सपना साबित हुआ है। मारियुपोल, खार्किव और चेर्निहीव शहरों में स्थिति ज्यादा खराब है, क्योंकि यहां युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार हमले किए जा रहे हैं। हालात यह है कि गर्भवतियों को ठंडे, जर्जर बेसमेंट या भीड़ भरे सब-वे स्टेशनों पर डिलीवरी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जहां न बिजली है, न ताजा पानी और न ही मेडिकल स्टाफ।
तनाव में हैं वुड बी मॉम्सढ़ीं
जो गर्भवतियां मैटरनिटी होम्स पहुंच गई हैं, वे भी बहुत तनाव में हैं। डॉक्टर उन्हें कभी शेल्टर में अंदर ले जाते हैं, तो कभी बाहर लाते हैं। इनमें से कुछ को प्रसव पीड़ा हो रही है, कुछ चीख रही हैं तो कुछ को रक्तस्राव भी हो रहा है। कुछ भाग्यशाली गर्भवती महिलाएं युद्धग्रस्त क्षेत्र से बच निकलने में कामयाब हो गई हैं, लेकिन वे मानसिक तनाव से जूझ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार, युद्ध छिड़ने के वक्त 2.65 लाख यूक्रेनी महिलाएं गर्भवती थीं। इनमें से 80 हजार बच्चों का जन्म अगले तीन महीने में होना है।
घातक हो रही है प्रीमेच्योर डिलीवरी
युद्ध के कारण ही यूक्रेन में प्रीमैच्योर डिलीवरी बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ गायनेकॉलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स की अध्यक्ष डॉ. जीन कॉनरी ने कहा, ‘समय से पहले जन्म और युद्धकालीन स्थितियों के चलते बच्चे की मौत या जीवनभर जटिलताएं होने का खतरा है। ऐसे बच्चों को श्वसन, तंत्रिका और पाचन संबंधी समस्याएं होने की आशंका ज्यादा रहती है।’
कई गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। तनाव के चलते उनके शरीर में दूध नहीं बन रहा है। प्री-एक्लेमप्सिया की स्थिति भी बन रही है, जो बढ़े ब्लड प्रेशर के कारण होता है। यह घातक हो सकता है।
युद्ध के चलते आने वाले बच्चे में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज हो सकती है
द्वितीय विश्व युद्ध के प्रमाण बताते हैं कि गर्भवतियों में भुखमरी की स्थिति आने वाले बच्चे में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का कारण बन सकती है। डॉ. कॉनरी के मुताबिक, प्रसव बाद रक्तस्राव रोकने के लिए दवा की कमी हो गई है। इससे प्रसूताओं की मौतों में बढ़ोतरी हो सकती है। यही नहीं, शिशुओं को बचाने के लिए जरूरी उपकरणों की भी कमी है।
यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान
वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था लगभग आधी हो चुकी है। 10 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जंग की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, दुनिया भर के प्रतिबंधों से रूस की GDP में 11.2% गिरावट का अनुमान है। वहीं, UN के मुताबिक, अब तक 45 लाख लोग यूक्रेन देश छोड़ चुके हैं। जिनमें 25 लाख से ज्यादा पड़ोसी देश पोलैंड पहुंचे हैं, जबकि बाकियों ने रोमानिया, हंगरी और मोल्दोवा का रुख किया।
लुहांस्क का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बर्बाद
लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई का कहना है कि रूसी हमले की वजह से शहर का बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। 10 अप्रैल को भी रूसी हमले की चपेट में आकर दो रिहायशी इमारतें और एक क्लिनिक डैमेज हो गया।
डोनबास पर फिर हमले की तैयारी में रूस
यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस डोनबास में डिफेंस लाइन को तोड़ने के लिए हमले की तैयारी कर रहा है। उनका फोकस पोपसना, रुबिजने और न्याजने जैसे शहरों को कब्जाने पर है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस खार्किव पर एक फिर से हमला करना शुरू कर सकता है।
●रूस समर्थक विद्रोही नेता का कहना है कि यूक्रेन में मारियुपोल बंदरगाह पर अलगाववादियों का नियंत्रण: Russian news agencies
●ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने मास्को में पुतिन के साथ बैठक शुरू की: ऑस्ट्रियाई प्रवक्ता
●यूक्रेन के पूर्व में 'जल्द ही' रूसी हमले शुरू करेगा: रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता
सरकार अनुमति दे तो यूक्रेन को टैंक भेजने के लिए तैयार जर्मनी की कंपनी
जर्मनी की हथियार निर्माता कंपनी राइनमेटल ने कहा है कि अगर सरकार अनुमति देती है तो हम यूक्रेन को टैंक भेजने के लिए तैयार हैं। कंपनी ने कहा कि हम अगर जर्मन सरकार मंजूरी दे देती है तो हम यूक्रेन को पुराने 50 लेपर्ड-1 टैंक भेज सकते हैं। जर्मनी अब लेपर्ड-2 मॉडल का इस्तेमाल करता है।
उत्तर कोरिया ने रूस को यूएनएचआरसी से निकालने की निंदा की
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस के निलंबन की निंदा की है। उन्होंने इसे इसे राजनीतिक आधिपत्य बनाए रखने के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेतृत्व में किया गया एक 'अनुचित कार्य' कहा है। बीते गुरुवार को हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में 93 सदस्य देशों ने रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने के समर्थन में मतदान किया था। 24 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट किया था और 58 ने मतदान में भाग नहीं लिया था। इस प्रस्ताव के विरोध में वोट करने वाले देशों में रूस, उत्तर कोरिया, चीन, क्यूबा, ईरान, सीरिया और वियतनाम जैसे देश शामिल थे।
नाबालिगों से जासूसी करवा रहे रूसी सैनिक
यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस एसबीयू ने कहा है कि रूस के सैनिक यूक्रेन की सेना की जासूसी करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसने कहा कि रूसी सैनिक कथित तौर पर किशोरों को पैसे दे रहे हैं और बदले में लुहांस्क और खारकीव में यूक्रेनी सशस्त्र बलों की स्थिति की जानकारी लाने के लिए कह रहे हैं।
रूस नहीं रोकेगा यूक्रेन में अपना 'सैन्य अभियान'
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि हम शांति वार्ता के लिए यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेंगे। बता दें कि रूस यूक्रेन पर अपने हमले को विशेष सैन्य अभियान बताता है। लावरोव ने कहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले दौर की वार्ता के दौरान सैन्य अभियान को रोकने का आदेश दिया था। लेकिन, अब हमारी स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन के साथ वार्ता जारी रखने का कोई कारण नहीं दिखता। लेकिन, अगर वार्ता का अगला दौर होता भी है तो भी हम अपना अभियान जारी रखेंगे।
क्रोएशिया ने रूसी दूतावास के 24 कर्मियों को निकाला
क्रोएशिया के विदेश मंत्रालय ने रूसी दूतावास के 24 कर्मचारियों को देश से बाहर निकालने का फैसला लिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर रूस के राजदूत को समन किया गया था। उन्हें जगरेब में रूसी संघ के दूतावास में प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के बारे में बता दिया गया है।
यूक्रेन की ननों ने विस्थापितों के लिए खोले मठ के दरवाजे
ल्वीव से लगभग 100 किलोमीटर दूर ‘सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ के ग्रीक कैथोलिक कॉन्ग्रेशन में ननों ने पूर्वी और मध्य यूक्रेन में रूसी से जंग के कारण विस्थापित हुए करीब 40 लोगों को शरण दी है।
यूक्रेन की सहायता के लिए सैन्य परिवहन विमान भेजेगा न्यूजीलैंड
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को दी जा रही मदद को आगे बढ़ाते हुए न्यूजीलैंड एक सैन्य परिवहन विमान और 50 लोगों का सहायता दल यूरोप भेजेगा। इसके साथ ही वह हथियार खरीदने के लिए ब्रिटेन को पैसे भी देगा। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा है कि सी130 हरक्यूलिस विमान आवश्यक उपकरण और आपूर्ति के लिए यूरोप का भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा कि विमान सीधे यूक्रेन नहीं जाएगा क्योंकि अधिकांश सैन्य साजो सामान देश में जमीन मार्ग से पहुंचाए जाते हैं|
● UN ने कहा- जंग में अब तक 1,793 नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, 2,439 लोग घायल हुए हैं।
● यूक्रेन की सेना ने लुहांस्क में रूस का हथियार डिपो तबाह कर दिया है। इधर, यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1222 शव मिले हैं।
● बश्तांका में यूक्रेन ने क्रूज मिसाइल से भरे रूसी ट्रक पर हमला किया।
● न्यूजीलैंड 50 रक्षा बल कर्मियों के साथ C-130 हरक्यूलिस विमान यूक्रेन भेजेगा।
यूक्रेन में रूस के 20 फीसदी से ज्यादा सैनिक मारे गए
रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के 20 फीसदी से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। इनमें 10 कर्नल, 20 लेफ्टिनेंट कर्नल, 31 मेजर और 155 जूनियर अधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों और रूसी मीडिया से मिली जानकतारी के अनुसार यूक्रेन में मारे गए 1083 रूसी सैनिकों की पहचान की पुष्टि हो पाई है।
यूरोपीय संघ ने 20 रूसी एयरलाइंस को ब्लैकलिस्ट किया
यूक्रेन पर हमलों को लेकर रूस के खिलाफ यूरोपीय देशों की ओर से प्रतिबंधों का दौर लगातार जारी है। नए कदम में यूरोपीय संघ (ईयू) ने 20 रूसी एयरलाइंस को ब्लैकलिस्ट कर दिया है|
पुतिन से मुलाकात करेंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहैमर आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद से पुतिन से मिलने वाले वह पहले यूरोपीय नेता होंगे। नेहैमर ने एक ट्वीट में कहा कि ऑस्ट्रिया सैन्य रूप से तटस्थ है लेकिन यूक्रेन में रूस की युद्ध आक्रामकता को लेकर हमारा स्पष्ट रुख है।
बच्चों को ढाल बना रहे रूस के सैनिक
यूक्रेन की मानवाधिकार लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने दावा किया है कि दोनेत्स्क के वोल्नोवाखा में रूसी सैनिक बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस के सैनिक इस क्षेत्र की स्वतंत्रता को कठिन बनाने के लिए बच्चों को मानवीय ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
कीव के लिए खुला अस्थायी पुल
यूक्रेन की राजधानी कीव को उप नगरों से जोड़ने के लिए अस्थायी पुल खुल गया है। 245 मीटर लंबा यह पुल कीव को इरपिन, बूचा, होस्तोमेल और वोरजेल से जोड़ता है। इसका इस्तेमाल मानवीय मदद और निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
दक्षिण कोरिया की संसद में जेलेंस्की का संबोधन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज सुबह दक्षिण कोरिया की संसद को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि मैरियूपोल पूरी तरह बर्बाद हो गया है। हजारों लोग मारे गए हैं। यूक्रेन में 300 अस्पताल तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी रूस अपने अपराध रोक नहीं रहा है।
यूक्रेन को मिले एस-400 लॉन्चर तबाह किए: रूस
रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन को एक यूरोपीय देश से दान में मिले एस-300 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल प्रणाली को तबाह कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारी कैलिबर मिसाइलों ने रविवार को चार एस-300 लॉन्चर्स नष्ट कर दिए जो यूक्रेन के द्निप्रो शहर में तैनात किए गए थे। बता दें कि स्लोवाकिया ने बीते शुक्रवार को एलान किया था कि वह यूक्रेन को यह मिसाइल प्रणाली उपलब्ध कराएगा।
यूक्रेन ने रूसी मिसाइलों से भरे ट्रक पर बोला हमला
यूक्रेन ने बश्तांका में रूसी मिसाइलों से भरे ट्रक पर हमला बोल दिया है। इस हमले में कुछ रूसी सैनिकों के मारे जाने की भी आशंका है।
आने वाला सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार की रात अपने देश को चेतावनी दी कि आने वाला सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। जेलेंस्की ने अपने रात के संबोधन में कहा कि रूसी सैनिक हमारे राज्य के पूर्व में और भी बड़े अभियानों की ओर बढ़ेंगे, इसलिए हमें इनका डटकर मुकाबला करना है|
यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया
यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 शव मिले हैं।
आज मॉस्को पहुंचेंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौरा भी किया था। नेहमर राष्ट्रपति पुतिन से बात कर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
कीव शहर को पूरी तरह से कब्जे में लेने की कोशिश में रूसी सेना: चेचन्या गणराज्य के प्रमुख
रूस के चेचन्या गणराज्य के शक्तिशाली प्रमुख रमजान कादिरोव ने सोमवार सुबह दावा करते हुए कहा कि रूसी सेना द्वारा न केवल मारियुपोल के घिरे बंदरगाह पर, बल्कि कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर भी हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमला पहले से कई गुणा ज्यादा आक्रामक होगा और कीव शहर को पूरी तरह से कब्जे में लेने की कोशिश होगी।
Ukraine Russia War
रूस-यूक्रेन के बीच लगातार 47वें दिन भी जंग जारी है। आए दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं रूसी हमले की वजह से अब तक 45 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जबकि अर्थव्यवस्था को भी 45 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है।