मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Lakhimpur Kheri Two Minor sisters Rape-Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार, हत्या की पुष्टि; मां बोलीं- मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया

Lakhimpur Kheri 2 Minor sisters Rape-Murder: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़कियों के रेप के बाद हत्या में मामले में पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम…

Lakhimpur Kheri Two Minor sisters Rape-Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार, हत्या की पुष्टि; मां बोलीं- मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया
Lakhimpur Kheri Two Minor sisters Rape-Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार, हत्या की पुष्टि; मां बोलीं- मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया | फ़ोटो: TVL News

Lakhimpur Kheri 2 Minor sisters Rape-Murder:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़कियों के रेप के बाद हत्या में मामले में पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव परिजनों को सौंप दिया गया।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप, गला घोंटने और लटकाने की बात सामने आई है| लड़कियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि "Death due to asphyxia as a result of ante mortem strangulation."



पीड़ितों की मां ने कहा कि,'हमारी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया। मुझे नहीं दिखाए गए लड़कियों के शव|



लखीमपुर खीरी एसपी ने कहा कि दो नाबालिग लड़कियों का पोस्टमार्टम इस बात की पुष्टि करता है कि उनके साथ बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई|



लखीमपुर खीरी हत्याकांड पर लखीमपुर खीरी CMO डॉ अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि, वीडियोग्राफर की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट की एक कॉपी कोर्ट को और एक कॉपी SP को सौंपी जाएगी। मामले में इंसाफ होगा|



6 आरोपी गिरफ़्तार: दोनों नाबालिग बहनों को घर से ले गए, बलात्कार किया..फिर हत्या कर पेड़ पर लटका दिया

 


लखीमपुर खीरी रेप-हत्याकांड पर ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि,''14 सितंबर को सूचना मिली कि दो बहनों का शव लटका मिला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की माताजी की शिकायत पर मामला दर्ज़ किया गया।


लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव, रेप के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप 



ADG ने कहा कि,'' त्वरित गति से जांच करते हुए इस मामले की सभी पहलुओं को देखा गया| सभी फोरेंसिक सबूत एकत्रित किए गए। 24 घंटों के भीतर सभी अभियुक्त गिरफ़्तार किए गए। इसमें एक अभियुक्त पुलिस कार्रवाई में घायल भी हुआ है। इस संबंध में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है और शव परिजनों को सौंपा जा चुका है|



यह भी पढ़ें: अमित शाह सुपुत्र जय को नियम के तहत रिटायर होना था, पर उनका रोज़गार बनाए रखने के लिए अब BCCI का संविधान बदला जाएगा: कांग्रेस ने कसा तंज 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।