बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार गांव में चोरों ने सोमवार की रात एक गाड़ी को बना लिया निशाना!
बीजभंडार संचालक दुर्गेश चौधरी की पल्सर 125 मोटरसाइकिल (UP 51 BH 2922) को सोमवार की रात में चोरों ने उड़ा ली।
जिसके बाद मंगलवार की सुबह को दुर्गेश ने लालगंज थाने में गाड़ी चोरी की लिखित शिकायती पत्र दी!
लेकिन पुलिस चार दिन बीत जाने के बाद न ही गाड़ी चोरी के मामले में अभी तक दर्ज किया मुकदमा, और न ही गाड़ी का लगा पाई कोई सुराग !
अब पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे है गंभीर सवाल !
आखिर पुलिस क्यों है खामोश ? बड़ा सवाल!
क्या पुलिस ले रही है कुंभकर्णी नीद, या चोरों के सिर पर इन्हीं पुलिस वालों का संरक्षण !
या फिर अब चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में रसूखदारों से लगाना पड़ेगा जुगाड !
आखिर क्यों अभी तक दर्ज नहीं हुआ चोरी का मुकदमा!
क्या अब पीड़ितों को लालगंज पुलिस से छोड़ देना चाहिए न्याय की उम्मीद!
रिपोर्ट –वेदप्रकाश चौधरी
Powered by Froala Editor