एलबीके स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किडजैनिया नोएडा तथा प्लेग्रुप से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों का दल जवाहर पार्क व…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
एलबीके स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण | फ़ोटो: TVL News
एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किडजैनिया नोएडा तथा प्लेग्रुप से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों का दल जवाहर पार्क व शेखाझील के लिए गया। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन व सहनिर्देशका प्रियंका अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। छात्रों के समूह ने किडजैनिया के विभिन्न ज्ञानवर्धक दर्शनीय स्थलों पर घूम-घूम कर पुरातत्व विद, जीवाश्म विज्ञान से संबंधित ज्ञान, प्राचीन सभ्यता से संबंधित खोजें, प्रागेतिहासिक जीवाश्म और कलाकृतियों की खोज आदि का एक्टिविटी के रूप में ज्ञान अर्जन किया। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, डेंटल हाउस आदि स्थलों का भ्रमण कर शिक्षा से संबंधित ज्ञान प्राप्त किया। दूसरा समूह झूले, पार्क, पक्षियों के बीच रह कर हर्षित भी हुए। इस अवसर पर नीतू तोमर, सीपी सिंह, अल्का शर्मा, सचिन कुमार, अभिषेक चौधरी, नूतन मित्तल, अलका रानी, ममता गावर, विमलेश सिंह आदि थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।