मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विक्की कौशल से लेकर अदा शर्मा, रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी तक: साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची जिन्होंने दिल जीता!

साल 2023 वाकई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा। जहां कुछ कलाकारों को बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों से पुरस्कृत किया गया, वहीं कुछ को सिनेमाघरों में उनकी फिल्म के असफल होने के…

विक्की कौशल से लेकर अदा शर्मा, रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी तक: साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची जिन्होंने दिल जीता!
विक्की कौशल से लेकर अदा शर्मा, रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी तक: साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची जिन्होंने दिल जीता! | फ़ोटो: TVL News

साल 2023 वाकई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा। जहां कुछ कलाकारों को बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों से पुरस्कृत किया गया, वहीं कुछ को सिनेमाघरों में उनकी फिल्म के असफल होने के बाद सिर्फ आलोचनात्मक प्रशंसा से ही संतुष्ट होना पड़ा। फिर भी, एक सामान्य पैटर्न जो 2023 के सभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में देखी गई वह यह की सभी कलाकारों ने पूरी तैयारी के साथ अपने दर्शकों को सामने एक शानदार सिनेमाई अनुभव पेश किया। तो, जैसा कि 2023 खत्म होने वाला है, यहां हम 2023 के उन अभिनेताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करेंगे जो भीड़ से अलग दिखने में कामयाब रहे।


विक्की कौशल: सैम बहादुर से उम्मीदें अविश्वसनीय रूप से बहुत अधिक थीं और विक्की कौशल एक बार फिर शानदार प्रदर्शन के साथ तैयार है। जिस तरह से उन्होंने वास्तविक नायक सैम बहादुर के व्यक्तित्व गुणों को अपने अभिनय से आत्मसात किया वह वास्तव में सराहनीय है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं है की यह साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक था। इसमें उनका शारीरिक परिवर्तन सराहनीय था।


अदा शर्मा: अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला फिल्म देने वाली अदा ने फिल्म द केरेला स्टोरी को अपने कंधों पर उठाया और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता दिलाई। द केरेला स्टोरी को कई लोगों ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सराहा और अदा की बोली की तैयारी और उनके भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।  फिल्म ने उनकी जगह पहले जैसी मजबूत कर दी है और वह निश्चित रूप से उस प्यार और सराहना की हकदार हैं जो आज उन्हें मिल रहा है।


रणबीर कपूर: कपूर खानदान का 'चिराग' आज हर जगह छाए हुए है, खासकर एनिमल की भारी सफलता के बाद।  यह वास्तव में एक ऐसी फिल्म थी जिसका रणबीर कपूर के सभी प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था और खैर, यह इंतजार निश्चित रूप से फायदेमंद रहा। रिलीज के बाद से ही फिल्म के गाने, डायलॉग्स और सीन ट्रेंड में हैं। और फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की।


रानी मुखर्जी: अभिनेत्री ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक मां के रूप में शानदार प्रदर्शन किया और इससे लोगों का दिल जीता। लोगों को भी यह फिल्म काफिनपासंद आई। यह भी एक महिला प्रधान फिल्म थी।


शाहिद कपूर: हालांकि उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, लेकिन जियो सिनेमा पर रिलीज हुई  ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर वास्तव में काफी शानदार और अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति ने लोगों का दिल जीत लिया, तो हम इसे इस सूची में शामिल करना कैसे भुल सकते है।


इस सूची में शामिल सभी कलाकारों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद, जिसके कारण उन्हें इस विशेष सूची में शामिल किया गया है।  उम्मीद है कि वे आगे भी अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन जारी रखेंगे और हमारा मनोरंजन करते रहेंगे। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।