मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी को ब्रेन स्ट्रोक, मुख्यमंत्री योगी ने जाना हालचाल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी को मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब…

लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी को ब्रेन स्ट्रोक, मुख्यमंत्री योगी ने जाना हालचाल
लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी को ब्रेन स्ट्रोक, मुख्यमंत्री योगी ने जाना हालचाल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी को मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी को मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अयोध्या के राम जन्म-भूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास (85) की मस्तिष्काघात के कारण तबीयत बिगड़ गई और उन्हें रविवार एसजीपीजीआई भर्ती कराया गया। एसजीपीजीआई ने एक बयान में बताया, “सत्येंद्र दास जी को ‘स्ट्रोक’ हुआ है। उन्हें मधुमेह व उच्च रक्तचाप भी है और वह फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में हैं।

उम्र के अलावा उन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।” दास, छह दिसंबर 1992 को अस्थायी राम मंदिर के पुजारी थे।

योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल जाना और संबंधित चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बयान में बताया गया कि योगी ने चिकित्सकों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

चिकित्सकों के अनुसार, आचार्य जी की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है और उनकी उम्र व अन्य बीमारियों को देखते हुए चिकित्सक विशेष सावधानी बरत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।