मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ : महाकुंभ भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने उपचाराधीन घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से भी घायल…

लखनऊ न्यूज़ : महाकुंभ भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी
लखनऊ न्यूज़ : महाकुंभ भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने उपचाराधीन घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।


सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से भी घायलों की विस्तृत जानकारी ली और सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से पूछा कि उन्हें कहां कहां चोट आई है। इसके बाद परिवार के लोग उनसे मिलने आ रहे हैं या नहीं, इसके विषय में भी जाना।


इसी के साथ एक अन्य महिला श्रद्धालु के पास जाकर उन्होंने हाल चाल लिया।


जब एक महिला श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री से छुट्टी के बाद वापस घर भेजने की व्यवस्था के लिए कहा, इस पर योगी आदित्यनाथ ने तत्काल निर्देश दिया


कि छुट्टी के बाद इन्हें इनके घर तक छुड़वाने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।


अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से सभी मरीजों की देखभाल कर रहा है। मरीजों के साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मरीजों के परिजनों को सूचना दे दी गई है



घायलों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी श्रद्धालुओं की चिंता है।

उनके इलाज और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से कहा, ‘‘घबराना मत, सब ठीक हो जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर हुई भगदड़ की घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का समुचित इलाज किया जा रहा है और पूरा प्रशासन उनकी देखरेख में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने एक-एक बिस्तर पर जाकर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।