मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ : 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को झेलना होगा बिजली संकट

गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र के पत्रकारपुरम क्षेत्र के विजयखंड एक, दो, तीन और चार में एलटी लाइन और पोल लगाने का काम किया जायेगा।इसके चलते इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और 2 स…

लखनऊ न्यूज़ : 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को झेलना होगा बिजली संकट
लखनऊ न्यूज़ : 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को झेलना होगा बिजली संकट — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र के पत्रकारपुरम क्षेत्र के विजयखंड एक, दो, तीन और चार में एलटी लाइन और पोल लगाने का काम किया जायेगा।


इसके चलते इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और 2 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।


इसके साथ ही गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड के क्षेत्र में 11 केवी तारों को लगाने का काम किया जायेगा।


इससे विवेकखंड दो, तीन और चार के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं अपट्रान उपकेंद्र के स्विचयार्ड में ब्रेकर, आइसोलेटर, बसबार, पावर परिवर्तकों का मरम्मत कार्य किया जायेगा।


इसके चलते बिजली आपूर्ति सुबह 11:30 बजे से 1:30 तक ठप रहेगी। इंदिरानगर के सर्वोदय नगर उपकेंद्र के कई इलाकों में एबीसी केबल को डालने का काम किया जायेगा।


इसके चलते इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी।


डालीगंज अहिबरनपुर उपकेंद्र के कदम रसूल के भांडू मोहल्ला और बह्मनगर के मंत्री जी पार्क पर मेंटीनेंस कार्य किये जाने के कारण तुलसीपुरम, इरा मस्जिद, जमादार कब्रिस्तान,


हनुमंतनगर और न्यू मदेयगंज क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। बीकेटी के जीपीआरए के आदिलनगर,


गायत्रीपुरम फीडर के अंतर्गत इलाकों में पेड़ो की कटाई-छटाई का काम किया जायेगा



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।