मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

यूपी: 18 आईएएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों के डीएम और 4 मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए

लखनऊ: यूपी में 18 आईएएस अफसरों के तबादले| 6 जिलों के डीएम और 4 मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए| शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए। ती…

यूपी: 18 आईएएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों के डीएम और 4 मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए
यूपी: 18 आईएएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों के डीएम और 4 मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए | फ़ोटो: TVL News

लखनऊयूपी में 18 आईएएस अफसरों के तबादले|  6 जिलों के डीएम और 4 मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए| शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए। तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है|



आनंजय कुमार सिंह कमिश्नर मुरादाबाद बने|

सुरेंद्र सिंह कमिश्नर मेरठ बने

संजय गोयल कमिश्नर प्रयागराज बने

आर रमेश कुमार कमिश्नर बरेली बने

सौम्या अग्रवाल डीएम बस्ती बनी

आशुतोष निरंजन डीएम देवरिया

जितेंद्र कुमार सिंह डीएम कानपुर देहात

दीपा रंजन डीएम बदायूं बनी

रविंद्र मंदार डीएम रामपुर बने

शुभरांक शुक्ला को बनाया गया DM चित्रकूट।




-राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के  सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।




-सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन के रूप में सुरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट के विकास को लेकर तेजी से कार्यवाही पूरी कराई है। अब इस एयरपोर्ट के जमीनी काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ भेज दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट मेरठ मंडल के अंतर्गत नोएडा में बन रहा है।



-रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है। उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।



-इसके अलावा अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है।




-दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।