मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड कोरियर पिकप से लाखों रु0 का गोल्ड एवं डायमंड ज्वैलरी चुराने वाले 2 गिरफ्तार

लखनऊ: थाना हजरतगंज पुलिस ने ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0 कोरियर पिकप से लाखो रु0 का गोल्ड एवं डायमंड ज्वैलरी चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया | दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इन पर ल…

लखनऊ में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड कोरियर पिकप से लाखों रु0 का गोल्ड एवं डायमंड ज्वैलरी चुराने वाले 2 गिरफ्तार
लखनऊ में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड कोरियर पिकप से लाखों रु0 का गोल्ड एवं डायमंड ज्वैलरी चुराने वाले 2 गिरफ्तार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: थाना हजरतगंज पुलिस ने ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0 कोरियर पिकप से लाखो रु0 का गोल्ड एवं डायमंड ज्वैलरी चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया | दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इन पर लाखों के जेवर चोरी करने का आरोप है। दोनों भाइयों ने वारदात के बाद जेवर घर की फर्श खोदकर दबा दिए थे।  पुलिस ने बताया कि,'' राजू तिवारी और शुभम तिवारी को चुराये गये 59 नग डायमंड एवं गोल्ड ज्वैलरी तथा एक अवैध देशी तमंचा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं थाना क्षेत्र लहरपुर जनपद सीतापुर मे की गयी चोरी के माल दो हजार रुपये नगद व कंबल सहित गिरफ्तार किया गया। 




पुलिस के मुताबिक 30 दिसंबर को थाना स्थानीय पर वादी हिमांशु मिश्र पुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार मिश्र निवासी- पुरे नेवाजीलाल रामपुर बाओली प्रतापगढ़ द्वारा थाना हजरतगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 30/12/21 हमारी कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0 की कोरियर पिकप से यू0पी0 32 एफएन 7120 मे से अज्ञात चोरो द्वारा गोल्ड एवं डायमंड के जेवरो से भरा बैग चोरी कर लिया गया है।  सूचना पर थाना हजरतगंज पर मु0अ0सं0 05/22 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत हुआ। विवेचना उ0नि0 श्री आलोक कुमार सिंह थाना हजरतगंज को सुपुर्द हुयी। 



दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए विवेचनाधिकारी द्वारा पतारसी सुरागरसी अमल मे लाते हुये तथा मध्य जोन सर्विलांस टीम की मदद से घटना मे संलिप्त व्यक्तियो का नाम पता ज्ञात करने मे कामयाब रहे तथा विवेचक द्वारा मध्य जोन क्राइम ब्रांच के साथ सर्विलांस एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति 1. राजू तिवारी , 2. शुभम तिवारी कृष्णा मेडिकल स्टोर एवं मोतीमहल के मध्य मौजूद है ।




सूचना पर तत्परता से पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर को घटना को अंजाम देने वाले चोरो अभियुक्तगण 1. राजू तिवारी पुत्र परिक्रमा दीन 2. शुभम तिवारी पुत्र परिक्रमा दीन निवासीगण तिवारी पुर छेदा फतेपुर जिला बाराबंकी हाल पता–ग्राम भदफर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराये गये 59 नग डायमंड एवं गोल्ड जेवरात तथा एक अदद अवैध देशी तमंचा दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर मे पंजीकृत मु0अ0स0 504/21 धारा 457/380 आईपीसी की घटना मे चोरी किये गये माल दो हजार रुपये नगद व कंबल की बरामदगी करते हुये चोरी एवं नकबजनी की महत्वपूर्ण दो घटनाओ का सफल अनावरण किया गया है तथा मु0अ0स0-05/22 धारा 379 आईपीसी की घटना मे चोरी गये माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी है। बरामद जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गयी है।



तीन महीने पहले छोड़ी थी नौकरी

हजरतगंज इस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि दोनों शातिर भाइयों ने वारदात के बाद जेवर घर की फर्श खोदकर दबा दिए थे। आजकल दोनों बाराबंकी के फतेपुर पुरछेदा में किराए पर रहते हैं। राजू पहले इसी कंपनी में नौकरी करता था। 3 महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह लोडिंग और अन-लोडिंग का काम करता था। इसलिए उसको डिलीवरी के बारे में जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया।



सहारा गंज मॉल के पास स्थित एक दुकान में करनी थी डिलीवरी

पुलिस के मुताबिक 30 दिसंबर को सहारा गंज मॉल के पास स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में जेवर डिलीवरी करने कंपनी के कर्मचारी गए थे। चालक और कर्मचारियों ने सहारा गंज के पास गाड़ी रोक दी। चालक गाड़ी से उतर कर बाहर खड़ा था। कर्मचारी डिलीवरी देने गया था। उसी समय राजू अपने भाई शुभम के साथ पहुंचा। उसको कंपनी के पैकेट की कोडिंग के बारे में जानकारी थी। उसने कोडिंग देखकर जेवर वाला पैकेट उठा लिया और भाग निकला। कंपनी के लोग जब ज्वेलरी शोरूम पर डिलीवरी लेकर पहुंचे, तो पैकेट गायब था। पैकेट में हीरे और सोने के जेवर थे। इसके बाद कंपनी के हिमांशु मिश्र ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही थी।



राजू तिवारी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0 कोरियर पर लोडिंग अनलोडिग का काम करता था

डीसीपी मध्य अपर्णा गौतम ने बताया कि,''पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त राजू तिवारी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0कोरियर पर लोडिंग अनलोडिग का काम करता था इसी दौरान इसके द्वारा लाने एवं लेजाने वाले सामान एवं पैकेट तथा बैगो के बारे मे जानकारी हासिल कर ली गयी तथा घटना को अंजाम देने के लिये अपने भाई शुभम तिवारी को साथ मे लेकर डिलवरी बैन ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0 की कोरियर पिकप नंबर यू0पी032एफएन 7120 जो दिनांक 30/12/21 को जेवरात की डिलवरी करने हजरतगंज आयी थी से जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया गया था तथा  दोनो व्यक्तियो (राजू तिवारी और शुभम तिवारी) द्वारा थाना लहर पुर सीतापुर मे पंजीकृत मु0अ0स0 504/21 धारा 457/380 आईपीसी की घटना को भी अंजाम दिया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।