लखनऊ: मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने आज आए हुए सभी जोनल प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव अहम है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हम सब लोग मिलकर परिवर्तन लाने का काम करेंगे।
नंदा ने कहा कि सेक्टर व बूथ को मजबूत बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर पार्टी के पक्ष में वोट दिलाने का कार्य करें।
नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 व 2019 में जो जनता से वादे किये थी सभी झूठे निकले। जनता से किया हुआ कोई भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, अपराध, अन्याय, भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाएं, बेटिया असुरक्षित हैं। किसान, व्यापारी, नौजवान, छात्र सभी परेशान है।