मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में पिछले 24 घंटों में आए सबसे ज़्यादा 2,712 नए COVID-19 मामले और हुई 50 कोरोना संक्रमितों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज यानी शुक्रवार को फिर एक नया रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटों में प…

यूपी में पिछले 24 घंटों में आए सबसे ज़्यादा 2,712 नए COVID-19 मामले और हुई 50 कोरोना संक्रमितों की मौत
यूपी में पिछले 24 घंटों में आए सबसे ज़्यादा 2,712 नए COVID-19 मामले और हुई 50 कोरोना संक्रमितों की मौत | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज यानी शुक्रवार को फिर एक नया रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID19 के 2,712 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60,771 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 50 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1348 हो चुकी है| 




उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, पिछले 24 घंटों में 2712 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में  एक्टिव मामलों की कुल संख्या 21711 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 37712 हो गई है। अब तक 1348 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है|कल प्रदेश में 50697 सैंपल्स की जांच की गई है और अब तक प्रदेश में 1705348 सैंपल्स की जांच की गई है|कल 5-5सैंपल के 2879 पूल और 10-10सैंपल के 268 पूल लगाए गए। 5-5 सैंपल के 2879 पूल में से 481 में पॉजिटिविटी देखी गई और 10 सैंपल के 323 पूल में से 30 में पॉजिटिविटी देखी गई|





अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'अब तक सर्विलांस से 33995 इलाकों में 1,33,06,810 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 6,77,18,224 लोग रहते हैं|प्रदेश में अब कोविड हेल्प डेस्क की संख्या बढ़कर 56164 हो गई है, इन कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 69633 लोगों की पहचान की गई है जिनमें कोई न कोई लक्षण मिले हैं|





उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,मुख्यमंत्री जी द्वारा आज कोविड19 के संदर्भ में बैठक की गई, उन्होंने प्रदेश में 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखने को कहा है|30 लाख से अधिक आबादी वाले जनपदों में अब रैपिड एंटीजन टेस्ट 2000 तक अब पहुंचाया जाए और बाकी जिलों में 1000 टेस्ट तक किए जाएं|मुख्यमंत्री जी ने आज 9,08,855 श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक सहायता के अंतर्गत 90 करोड़ 88 लाख रुपये की सहायता दी है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।