मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 नवंबर 2026

पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के 5,130 आए नए मरीज और गई 51 लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.32 लाख के करीब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5130 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामन…

पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के 5,130 आए नए मरीज और गई 51 लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.32 लाख के करीब
पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के 5,130 आए नए मरीज और गई 51 लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.32 लाख के करीब | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5130  नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 31 हजार 763 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 56 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 2176 हो चुकी है| 




यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 5130 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 48998 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 80589 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 2176 लोगों की मौत हुई है|




अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''कल प्रदेश में 1,01,039 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 33,14,435 टेस्ट किए जा चुके हैं|देश में प्रतिदिन टेस्ट में सबसे अधिक टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है|कल 5 सैंपल के 3248 पूल लगाए गए जिसमें से 667 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 241 पूल लगाए गए जिसमें से 26 में पॉजिटिविटी देखी गई| अब तक सर्विलांस से 52473 इलाकों में 1,67,07,379 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,41,00,169 लोग रहते हैं|प्रदेश में अब तक 61794 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं|





उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''मुख्यमंत्री जी ने आज लखनऊ के कोविड चिकित्सों का रिव्यू करने के निर्देश दिए हैं, आज हमने KGMU में जाकर एक जो नया चिकित्सालय बन रहा है, उसका रिव्यू किया है|लखनऊ, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में एल-2 और एल-3 अस्पतालों में बेड को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है|




अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से 230 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। पब्लिक कॉन्ट्रिब्यूशन से 198.84 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। कुल 429.50 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसमें से 361.92 करोड़ रुपये की धनराशि बांट दी गई है|





उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,'प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार आया है। वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 517 गांव बाढ़ प्रभावित सूचित किए गए हैं| प्रदेश में अब सिर्फ 2 जगह पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर सूचित की गई हैं। शारदा नदी लखिमपुर खेरी जनपद में अपने खतरे के निशान से लगभग 38 सेंटीमीटर ऊपर और शरयू नदी बलिया में अपने खतरे के निशान से लगभग 35 सेंटीमीटर ऊपर सूचित की गई है| 





संजय गोयल ने बताया,''प्रदेश में अब तक 300 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 5 जनपदों के 32 बाढ़ शरणालयों में लगभग 900 व्यक्ति रह रहे हैं|बाढ़ से निपटने के लिए राहत कार्यों  में 645 नाव प्रयोग में लाई जा रही हैं। विभागों के बीच समन्वय के लिए 735 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। 200 शिविर पशुओं के लिए संचालित किए गए हैं जिसमें 6,17,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।