लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य विधानसभा के गेट के सामने एक दरोगा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली|विधानसभा गेट नम्बर-7 के सामने बनी पार्किंग में एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। भारी पुलिस बल विधानसभा के पास जांच में जुटी है|मामले की जांच जारी। दरोगा की पहचान वाराणसी के चोलापुर निवासी निर्मल चौबे के रूप में हुई है|
Joint Commissioner नवीन अरोड़ा ने बताया,''बंथरा पीएस से एसआई निर्मल कुमार चौबे को राज्य विधानसभा में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनके सीने में गोली लगी थी। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में लिखा है, "मैं बीमार हूं। मैं अपनी पत्नी और बच्चों को पीछे छोड़ रहा हूं"
दरोगा निर्मल चौबे की विधानसभा पर ड्यूटी लगी थी| दरोगा ने गेट नम्बर सात के सामने बनी पार्किंग अपनी में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया| प्राथमिक उपचार के लिए दरोगा को फिलहाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| जांच के दौरान मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी के चलते ऐसा कदम उठाने की बात कही है| चौबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है|
पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ने बताया,'''मृतक सब इंस्पेक्टर निर्मल चौबे के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि मैं बीमार हूं, मैं जा रहा हूं मेरे बच्चों का ध्यान रखना। मामले की जांच जारी है|