मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर घर से लोहे की रॉड लाकर की बेरहमी से पिटाई, फोड़ा सिर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही के सिर पर एक युवक ने लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया| प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी पर अभद्र कमेंट करने के आरोपी यु…

लखनऊ: ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर घर से लोहे की रॉड लाकर की बेरहमी से पिटाई, फोड़ा सिर
लखनऊ: ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर घर से लोहे की रॉड लाकर की बेरहमी से पिटाई, फोड़ा सिर — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही के सिर पर एक युवक ने लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया| प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी पर अभद्र कमेंट करने के आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और लोहे के रॉड से सिर फोड़ द‍िया|  महिला पुलिसकर्मी के सिर पर गहरी चोट लगी, जिसके बाद पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया| हादसे के बाद महिला कॉन्स्टेबल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति समान्य बताई जा रही है| पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर ल‍िया है| 



लखनऊ (एडीसीपी, उत्तर) प्राची सिंह ने बताया,''कल अलीगंज थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला सिपाही पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। जब महिला ने युवक से टिप्पणी पर सवाल किए तो युवक अपने घर जाकर लोहे की रॉड लाया और महिला सिपाही को मारने लगा। वह अकेली थी अपने आप को बचा नहीं पाई|



उत्तर लखनऊ एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया,'' जब वहां पर कुछ लोग आए तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना के एक घंटे बाद ही पुलिस ने मामले में FIR दर्ज़ कर अभियुक्त की गिरफ़्तारी की। आगे की कार्रवाई जारी है|



जानकारी के अनुसार, लखनऊ के अलीगंज थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ थाने से चंद कदम दूरी पर ही मारपीट की गई|युवक ने लोहे की रॉड से हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर गंभीर चोट आई है|



पुलिस के मुताबिक, 'रविवार शाम महिला कॉन्स्टेबल पिंक पुलिस की स्कूटी में तैनात थीं और ड्यूटी के दौरान गश्त कर रही थीं| इस बीच मोहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह नाम के युवक ने छींटाकशी कर अभद्र टिप्पणी की| महिला सिपाही ने स्कूटी रोक दी और विरोध किया| इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगा ,इसके बाद युवक अपने घर जाकर लोहे की रॉड लाया और लोहे की रॉड से वार कर दिया|



सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल से मारपीट करने के आरोप में युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई| लखनऊ पुलिस ने बताया कि थाना अलीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है|



युवक के खिलाफ महिला कॉन्स्टेबल से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है| कॉन्स्टेबल से मारपीट से पहले आरोपी ने उनका हाथ भी पकड़ा था और युवक के ऊपर धारा 307 के साथ छेड़खानी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है| वहीं आरोपी के परिवार वाले उसे मान‍स‍िक रूप से बीमार बता रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।