मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस केस को लेकर संजय सिंह ने बोला CM योगी पर हमला, पूछा सवाल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था व हाथरस मामलें को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह लगातार योगी सरकार पर हमलावर है| हाथरस मामलें को लेकर उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी औ…

हाथरस केस को लेकर संजय सिंह ने बोला CM योगी पर हमला, पूछा सवाल
हाथरस केस को लेकर संजय सिंह ने बोला CM योगी पर हमला, पूछा सवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था व हाथरस मामलें को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह लगातार योगी सरकार पर हमलावर है| हाथरस मामलें को लेकर उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा,''योगी जी अपराधियों को बचाने में लगी है। आज अख़बार में खबर छपी है कि हाथरस की गुड़िया की हत्या उसके माँ और भाई ने की है।  




आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पूछा,'योगी जी आपको दलितों से इतनी नफरत क्यों है? शर्म आती हैं जो गुड़िया चीख कर दरिंदों का नाम लेकर गई, उसका चरित्र हनन किया जा रहा है।




सवाल खड़ा करते हुए संजय सिंह ने कहा 'योगी जी, आपके तोड़ने मरोड़ने से कोई भी हत्या या बलात्कार के मामले की जांच नहीं चलती है बल्कि तथ्यों के आधार पर चलती है। हाथरस की गुड़िया ने मरने से पहले जो बयान दिया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है ,क्या कारण है उस बयान को न मानने का? जिसे सुप्रीम कोर्ट भी मानता है।




संजय सिंह ने कहा,''जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ की रिपोर्ट कहती है की गुड़िया के साथ बलात्कार हुआ है। योगी जी, एक तरफ गुड़िया का बयान है और दूसरी तरफ मेडिकल काॅलेज की रिपोर्ट है। ये दोनों बातें आप नहीं मान रहे, अपनी राजनीति के चक्कर में जांच कहाँ ले जा रहे हैं?







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।