मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का सुरक्षित स्थल बन चुका है राजधानी लखनऊ: यूपी कांग्रेस प्रमुख का योगी सरकार पर वार

● राजधानी लखनऊ अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का बन चुका है सुरक्षित स्थल- अजय कुमार लल्लू● प्रदेश में संगठित लूटपाट और खुलेआम हत्या से खुली भाजपा के सुशासन की पोल- अजय कुमार लल्लू● बदायूं के बाद…

अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का सुरक्षित स्थल बन चुका है राजधानी लखनऊ: यूपी कांग्रेस प्रमुख का योगी सरकार पर वार
अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का सुरक्षित स्थल बन चुका है राजधानी लखनऊ: यूपी कांग्रेस प्रमुख का योगी सरकार पर वार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

राजधानी लखनऊ अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का बन चुका है सुरक्षित स्थल- अजय कुमार लल्लू

● प्रदेश में संगठित लूटपाट और खुलेआम हत्या से खुली भाजपा के सुशासन की पोल- अजय कुमार लल्लू

● बदायूं के बाद पीलीभीत, मुरादाबाद, मेरठ की घटनाएं मिशन शक्ति की उड़ा रही हैं धज्जियां - अजय कुमार लल्लू




लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में बढ़ती अराजकता, गैंगवार और लूटपाट, डकैती की घटनाओं पर भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार  को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा निजाम में अपराधियों, गैंगस्टरों और संगठित डकैतो का वर्चस्व कायम हो चुका है। भाजपा के संकल्प पत्र में अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टाॅलरेन्स की नीति व वादे की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। अपराधी इतने मनबढ़ हो चुके हैं कि राजधानी के पाॅश इलाके गोमतीनगर में खुलेआम गोली मारकर मऊ जनपद के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी जिसमें राहगीर भी गोलीबारी से घायल हो गये। यह घटना भाजपा के ‘सुशासन’ के दावे की पोल खोलती है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी लखनऊ अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का सुरक्षित स्थल बन चुका है। यही कारण है कि अपराधी जहां और जिस जगह चाहते हैं जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। योगी सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है। पुलिस अपराधियों के सामने बौनी हो चुकी है।



श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था का आलम यह है कि रोजाना महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप और हत्या की घटनाएं घटित हो रही हैं और पुलिस पीड़ित की मदद करने के बजाए आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि बदायूं की जघन्य घटना के बाद पीलीभीत, मुरादाबाद और मेरठ की घटनाएं योगी सरकार के मिशन शक्ति की धज्जियां उड़ा रही हैं।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त ताजा घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। सरकार का कानून व्यवस्था पर नियन्त्रण खत्म हो चुका है। जंगलराज कायम हो गया है। उन्होने कहा कि किसी भी चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार की पहली जिम्मेदारी आम जनमानस को सुरक्षा की गारंटी देना है जिसमें प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार पूरी तरह विफल और अक्षम साबित हुई है। इस सरकार के किसी दावे और आंकड़ों पर आम जनमानस का भरोसा उठ चुका है। सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। ऐसी अक्षम और विफल सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।