मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आवश्यक वस्तुओं की सबसे बड़ी कालाबाजारी के दौर से गुजर रहा है हमारा प्रदेश: अजय कुमार लल्लू

● चौतरफा महंगाई से कराह रहा है उत्तर प्रदेश- अजय कुमार लल्ल● आवश्यक वस्तुओं की सबसे बड़ी कालाबाजारी के दौर से गुजर रहा है हमारा प्रदेश- अजय कुमार लल्लू● सरकार आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने में असफल…

आवश्यक वस्तुओं की सबसे बड़ी कालाबाजारी के दौर से गुजर रहा है हमारा प्रदेश: अजय कुमार लल्लू
आवश्यक वस्तुओं की सबसे बड़ी कालाबाजारी के दौर से गुजर रहा है हमारा प्रदेश: अजय कुमार लल्लू | फ़ोटो: TVL News

चौतरफा महंगाई से कराह रहा है उत्तर प्रदेश- अजय कुमार लल्ल

● आवश्यक वस्तुओं की सबसे बड़ी कालाबाजारी के दौर से गुजर रहा है हमारा प्रदेश- अजय कुमार लल्लू

● सरकार आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने में असफल- अजय कुमार लल्लू




लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त महंगाई से आम जानता कराह रही है, उसका जीना मुहाल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल साग-सब्जी और दलहन  में 30-40 फीसदी का उछाल आया है। कोरोना काल के चलते जहाँ सरकारी नौकरी कर रहे और पेंशन धारको को छोड़ कर समाज का लगभग हर तबका भयंकर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, एक-एक पैसे जुटाने उस पर भरी पड़ रहे हैं ऐसे में आम आदमी की जरुरत की हर चीजों के दाम सरकार के गलत फैंसलो के चलते आसमान छू रहे है|






प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार ने अभी जो 3 नए कानून बनाये है, वो पूरी तरह से पूंजीपतियों और बिचैलियों को फायदा पहुँचाने के लिए बनवाए गए हैं उसका सीधा असर आम जनता पर पड़ना शुरू हो गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की सूची से खाद्य पदार्थ और अनाज, तेल, दलहन, आलू-प्याज जैसी आवश्यक जरुरत की वस्तुओं की काला बाजारी शुरू हो गयी है। परिणाम स्वरुप इन वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं और आम आदमी की पहुँच से बाहर हो चुके हैं। सारी दालें 100 रुपए से ऊपर 120 से 150 रु. में बिक रही हैं। 




खाद्य तेल के दाम भी आम आदमी की पहुँच से बाहर और पहले के मुकाबले 30 से 50 रु. अधिक है। प्याज 80 से 100 रु किलो की दर से मिला रहा है।  आलू 40 से 45 रु. प्रति किलो और नया आलू 60 रूपये किलो की दर से मिल रहा है। जबकि सरकार ने खुद स्वीकार किया था की किसानों से आलू 475 रूपये क्विंटल खरीदा गया था।  बाकी पैसा सरकार समर्थक बिचैलिये आम आदमी से मुनाफाखोरी के रूप वसूल रहे हैं।




प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह महंगाई सरकार जनित है। कोरोना महामारी के चलते जहाँ आम जानता आर्थिक रूप से टूटी हुयी है, एक एक पैसे जोड़ कर जैसे-तैसे घर चला रहा है ऐसे में सरकार जनित कमर तोड़ महंगाई जिसमे पूंजीपतियों और धन्नासेठो को आवश्यक वस्तुओं का कानून बना कर जमाखोरी करने और जानता को लूटने की खुली छूट दी हुयी है।





उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि अपने मित्र पूंजीपतियों और धन्नासेठों पर सख्त कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के अंदर अवश्यक वस्तु की महंगाई पर प्रभावी अंकुश लगाये और उसे नियंत्रण में लाये जिससे चीजे आम आदमी की पहुँच में आये। अन्यथा कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ सरकार के विरुद्ध उपचुनाव के बाद व्यापक प्रदेशव्यापी आन्दोलन चलने को बाध्य होगी। कांग्रेस पार्टी आम जनता को सरकार समर्थक पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हाथो लुटते नहीं देख सकती।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।