मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं…सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं, वो जगह बताएं, समय बताएं: अखिलेश ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती स्वीकार की है| अमित शाह के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,''हम हर…

हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं…सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं, वो जगह बताएं, समय बताएं: अखिलेश ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती
हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं…सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं, वो जगह बताएं, समय बताएं: अखिलेश ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती स्वीकार की है| अमित शाह के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,''हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं| जगह बताओ, समय बताओ..हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं|



दरअसल ने अमित शाह ने कहा था,'' अखिलेश ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अखिलेश बाबू मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर प्रेसवार्ता करिए| आपके शासन की अपेक्षा भाजपा सरकार के पांच साल में डकैती में 70%, लूट में 69%, हत्या में 30%, अपहरण में 35% और बलात्कार में 30% से ज़्यादा की कमी हुई है|



जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,''हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं… सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं पड़ती… वो जगह बताएं, समय बताएं!|



अमित शाह को जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा,''मेरे से किसान के सवाल पर BJP जब चाहे बहस कर ले, BJP को ये बताना चाहिए कि कृषि कानून क्यों लाए थे और ये कानून अब किसानों के हक में क्यों नहीं हैं? इन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से 700 किसानों की जान गई। क्या BJP जवाब देगी कि किसानों की आय दोगुनी हुई है?|



अखिलेश यादव ने कहा,' किसानों के आंदोलन ने भाजपा को झुकने पर मज़बूर कर दिया। आखिर में भाजपा को तीनों काले क़ानून वापस लेने पड़ गए। जो लोग दावा कर रहे हैं कि किसान खुशहाल हुआ है, उन्होंने कैसे अन्नदाता का अपमान किया था। उनकी नाकामी के कारण गरीबी बढ़ी है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।