मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सरकार राष्ट्रीय सम्पत्ति बढ़ाती है लेकिन BJP सरकार इससे उलट करती है, तमाम राष्ट्रीय संपत्तियां, मुनाफेवाले संस्थान बेच दिए: अखिलेश का केंद्र पर वार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'सरकार राष्ट्रीय सम्पत्ति बढ़ाती है पर भाजपा सरकार इससे उलट करती है। उसने तमाम राष्ट्रीय संपत्तियां, मुनाफेवाले संस्थान भी बेचने शुरू कर…

सरकार राष्ट्रीय सम्पत्ति बढ़ाती है लेकिन BJP सरकार इससे उलट करती है, तमाम राष्ट्रीय संपत्तियां, मुनाफेवाले संस्थान बेच दिए: अखिलेश का केंद्र पर वार
सरकार राष्ट्रीय सम्पत्ति बढ़ाती है लेकिन BJP सरकार इससे उलट करती है, तमाम राष्ट्रीय संपत्तियां, मुनाफेवाले संस्थान बेच दिए: अखिलेश का केंद्र पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'सरकार राष्ट्रीय सम्पत्ति बढ़ाती है पर भाजपा सरकार इससे उलट करती है। उसने तमाम राष्ट्रीय संपत्तियां, मुनाफेवाले संस्थान भी बेचने शुरू कर दिए हैं। रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डा, बीमा, बैंक सभी बिक्री के लिए हैं। भाजपा ने इस बिक्री का नाम ‘मोनिटाइजेशन‘ दिया है, यह जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। वह इसका इस्तेमाल तोड़ने के लिए करती है। भाजपा के कारण देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और खत्म करने की साजिशें हो रही हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,डीजल-पेट्रोल के दामों में इतनी वृद्धि कभी नहीं हुई। रसोई गैस मंहगी है। सरकार इससे जो मुनाफा कमा रही है उसका पैसा कहां जा रहा है? चार साल बीत गए, तमाम योजनाएं प्रदेश में अधूरी पड़ी है। पांच बजट पेश हो गए, प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर का काम आगे नहीं बढ़ा है। कोई निवेश नहीं आया। लोगों के पास न कोई काम है, नहीं रोजगार है या नौकरी है। भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली उत्पादित नहीं हुई बल्कि विद्युत दरों में वृद्धि कर दी गई। समाजवादी पार्टी की सरकार में थ्री इन्टू सिक्स सिक्स्टी सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट स्थापित हुए थे।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,'''उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो EVM मशीनों को हटाने का काम समाजवादी के लोग करेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा इतने फासले से हारेगी कि जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी| उत्तर प्रदेश भाजपा इतने फासले से हारेगी कि उसे कल्पना भी नहीं होगी। गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सुनिश्चित होगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।