मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री जी घोड़े बेचकर देशाटन पर चले गए, न तो इनसे स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही और न ही कानून व्यवस्था: अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना कुप्रबंधन, कोरोना महामारी से जान बचाने वाले से ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन पर उनकी पकड़ समाप्…

मुख्यमंत्री जी घोड़े बेचकर देशाटन पर चले गए, न तो इनसे स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही और न ही कानून व्यवस्था: अखिलेश ने कसा तंज
मुख्यमंत्री जी घोड़े बेचकर देशाटन पर चले गए, न तो इनसे स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही और न ही कानून व्यवस्था: अखिलेश ने कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि  कोरोना कुप्रबंधन, कोरोना महामारी से जान बचाने वाले से ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन पर उनकी पकड़ समाप्त हो चली है। अब वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के उपक्रम में बस जुमलों और बयानों के सहारे दिन काट रहे हैं।    



अखिलेश यादव ने कहा कि,''कैसे विडम्बना है कि सरकार का सारा तंत्र जान बचाने की बजाय इलाज न मिलने से हो रही संक्रमितों की मौत और अस्पतालों की अव्यवस्था को छुपाने में लग गया है। जांच कम कर संक्रमण से हो रही मौतों को ढकने के प्रयास के साथ ऑक्सीजन, बेड, दवाई और टीके की कमी जस की तस है। सिर्फ आंकड़ेबाजी और विज्ञापन में ही सरकार व्यस्त है।    



उन्होंने कहा,''सच तो यह है कि कोरोना प्रबंधन से ध्यान हटाकर अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ गुमराह करने वाली चालें चली जा रही हैं। भाजपा झूठ बोलने का पाप कर रही है। समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कामों पर पानी फेरने और अपनी नाम पट्टी लगाने में ही अपना सारा समय बिता दिया है।    



जब अपने उत्तर प्रदेश में संक्रमण फैल रहा था तब अपने मुख्यमंत्री जी स्टार प्रचारक बनकर दुसरे राज्यों में घूमते रहे। अगर समय रहते सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो गांवों तक संक्रमण नहीं फैलता और मौतों का अम्बार नहीं लगता।     



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा नेतृत्व ने इस बीच यह कहावत चरितार्थ कर दी है कि मुख्यमंत्री जी घोड़े बेचकर देशाटन पर चले गए। यह दिशाहीन देशाटन भाजपा सरकार के पांचवे तथा अंतिम वर्ष में  भी जारी है। मुख्यमंत्री जी से न तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और न ही कानून व्यवस्था। उन्होंने पंचायत चुनावों के साथ कोरोना की महामारी भी गाँव-गाँव, घर-घर पहुंचा दी है। इन तमाम मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? राजभवन को इसका संज्ञान लेने में अब और देर नहीं करनी चाहिए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।