मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बढ़ें हैं: प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अखिलेश ने जताई चिंता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में खुलेआम सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में द…

भाजपा सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बढ़ें हैं: प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अखिलेश ने जताई चिंता
भाजपा सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बढ़ें हैं: प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अखिलेश ने जताई चिंता | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में खुलेआम सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में दहशत व्याप्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। व्यापारियों का जान-माल सुरक्षित नहीं है। महिलाओं में असुरक्षा व्याप्त हो गयी है। प्रयागराज के धूमनगंज में छेड़छाड़ का विरोध कर रहे फौजी की हत्या और ग्रेटर नोएडा में अपहृत बच्चे की हत्या कर दी गई। इसके अलावा औरैया में सर्राफ की गोली मार कर हत्या एवं लूट की घटनाएं उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। बदहाल कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस के अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं। सरकार के पास दृढ़ इच्छाशक्ति का अभाव है। भाजपा सरकार सूबे में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल हो गयी है।



 यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में कानून का शासन बनाये रखने के लिए अनेक सुधार किए गए थे। यूपी डायल 100 द्वारा जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की विश्वस्तरीय व्यवस्था थी। महिला हेल्पलाईन 1090 से महिला उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार कमी हो रही थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में बीते चार वर्ष में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस मशीनरी शिथिल हो गई है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की बिगड़ती छवि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को प्रदेश की जनता को शांत और भयमुक्त बनाने की दिशा में कठोर फैसले लेने चाहिए। अराजकता और अपराध में संलिप्त दाषियों को दण्डित कर कानून को प्राथमिकता देना सरकार का लक्ष्य होना चाहिए। लेकिन जब भाजपा सरकार का एजेण्डा समाज का सद्भाव बिगाड़ना हो तो कानून का राज स्थापित कैसे होगा?



यादव ने कहा कि यूपी की जनता को अपराध मुक्त होने का झूठा सपना दिखाकर जनमत हासिल करने वाली भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश को खुशहाली, और प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए समाजवादी सरकार बेहद जरूरी है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।