मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले-प्रदेश भर में अराजकता मचाए हुए है BJP सरकार के संरक्षित अपराधी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा उत्तर प्रदेश में भगवान भरोसे है। अपराधियों के खौफ के चलते प्रदेश में डर का माहौल…

आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले-प्रदेश भर में अराजकता मचाए हुए है BJP सरकार के संरक्षित अपराधी
आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले-प्रदेश भर में अराजकता मचाए हुए है BJP सरकार के संरक्षित अपराधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा उत्तर प्रदेश में भगवान भरोसे है। अपराधियों के खौफ के चलते प्रदेश में डर का माहौल है। प्रशासन तंत्र का मनोबल गिरा हुआ है। मुख्यमंत्री जी का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, वे सिर्फ सख्त जबानी बयानबाजी और जांच की थोथी घोषणाओं के जरिए भी कुर्सी की प्रतिष्ठा बचाने तक में असफल हैं। फिर भी राज भवन मूक दृष्टा की भूमिका में क्यों है?




अखिलेश यादव ने कहा,''प्रतापगढ़ में हफ्ते भर में तीसरी बड़ी वारदात से व्यापारी दहक उठे हैं। जनपद के मंगरौरा बाजार में दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी से 16 लाख रूपए लूट लिए गए। मऊ में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोण्डा में एक महिला पुलिस कर्मी की इज्जत पर पुलिस कर्मी ने डाका डाल दिया। महिला पुलिस को कमरा दिखाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया गया।



उन्होंने कहा है कि,''राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव में अकेली किशोरी के साथ बलात्कार की घटना घटी। थाने पर पहले पुलिस ने एफआईआर करने में टाल मटोल किया। सचिवालय मेट्रो स्टेशन में एक युवती से छेड़छाड़ की गई। एक-न्यूज चैनल की ऐंकर से गाजियाबाद से मेरठ जाते हुए रास्ते में दो युवकों ने छेड़खानी की। रेउसा, सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्वीपर ने बदनीयती से एक बालिका को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,''अमेठी में ग्राम सभा राजा फतेहपुर में दबंगों ने एक पत्रकार के घर पर हमला कर उनकी बूढ़ी मां, बुआ, भाभी और भाई को चोट पहुंचाई। पुलिस में रिपोर्ट किए जाने के बाद मंगलवार को पत्रकार के घर में दबंगों ने आग लगा दी। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। शाहाबाद हरदोई में सरकारी नल पर पानी भरने के विवाद में दबंगों ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।

   


 उन्होंने कहा है कि,''भाजपा के जंगलराज में महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित हुई है। बेटियों पर अत्याचार नहीं रूक रहा है। ग्रेटर नोएडा में छेड़खानी से परेशान दो बेटियां खुद को बचाने के लिए चलती बस से कूद पड़ी। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा छात्रा से छेड़खानी का वीडियो विचलित करने वाला है।



उन्होंने कहा है कि,''जब प्रदेश भर में कानून व्यवस्था चौपट है तो उसमें सामान्यजन का जीवन हर क्षण संकट में ही रहता है। बच्चियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के चलते अब अभिभावकों के समक्ष यक्ष प्रश्न है कि वे कैसे पढ़ाएं और कैसे बचाएं?



अखिलेश यादव ने कहा,'CM योगी जी ने पहले रोमियों स्क्वाड बनाया जिस का खुद ही अपनी हरकतों से नाम बदनाम हो गया पिंक बूथ दिखावे के रह गए। मिशन शक्ति के नाम पर कोई प्रभावी कार्यवाही नज़र नहीं आई। उन्होंने कहा है कि,''समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की थी। उसे 112 नम्बर बना कर निष्प्रभावी बना दिया गया। छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की गई थी जिसकी प्रशंसा अन्य प्रदेशों तक में हुई थी, उसको भी बर्बाद कर दिया गया। प्रदेश भर में भाजपा सरकार और उसके नेतृत्व द्वारा संरक्षित अपराधी अराजकता मचाए हुए है। त्रस्त जनता अपना धैर्य खो चुकी है। राज्य की पीड़ित जनता को राजभवन की संवैधानिक उत्तरदायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी का इंतजार है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।