मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में शांति व्यवस्था को ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा: बोले अखिलेश- पुलिसकर्मी भी शांतिप्रिय नागरिकों पर अत्याचार करना अपना अधिकार मानते हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' भाजपा सरकार के कार्यकाल में शांति व्यवस्था को ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सत्ता संरक्षित अपराधियों की…

भाजपा सरकार में शांति व्यवस्था को ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा: बोले अखिलेश- पुलिसकर्मी भी शांतिप्रिय नागरिकों पर अत्याचार करना अपना अधिकार मानते हैं
भाजपा सरकार में शांति व्यवस्था को ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा: बोले अखिलेश- पुलिसकर्मी भी शांतिप्रिय नागरिकों पर अत्याचार करना अपना अधिकार मानते हैं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' भाजपा सरकार के कार्यकाल में शांति व्यवस्था को ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सत्ता संरक्षित अपराधियों की हर तरफ पौबारह दिखाई दी है। मुख्यमंत्री जी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें तो बहुत करते हैं पर उनके ही गृह जनपद में अपराधियों को खुली छूट है। भाजपा सरकार से प्रदेश को अपराध मुक्त करने की उम्मीद करना मुंगेरीलाल का सपना ही साबित होना है।



 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में छिनौती की बढ़ती घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं में इससे भय व्याप्त है। वे आभूषण पहनकर बाहर नहीं निकल सकती हैं। न्यायमूर्तियों ने कहा है कि अपराधियों पर लगाम कसी जानी चाहिए। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी में भी ठगी और छिनैती की घटनाएं न घटती हों। अपहरण, हत्या, लूट और दुष्कर्म की वारदातें रोज ही सामने आती हैं। पुलिस ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके ही खाना पूरी कर लेती है। 



उन्होंने कहा,''खुद मुख्यमंत्री जी के वीवीआईपी जनपद गोरखपुर में पेशेवर लुटेरों और डकैतों का बड़ी तादाद में होना साबित करता है कि अपने कार्यकाल में प्रदेश को तो छोड़िए अपने शहर में ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुख्यमंत्री जी विफल साबित हो रहे हैं। यह स्थिति नितांत शर्मनाक है।



अखिलेश ने कहा,'' ए.डी.जी. पुलिस ने पिछले दिनों गोरखपुर और बस्ती मण्डल में अपराध और अपराधियों की सूची बनवाई थी। उनके हिसाब से उक्त मण्डलों के सात जिलों में 2749 घटनाओं में टॉप क्लास के बदमाश शामिल थे। गोरखपुर में सबसे ज्यादा लुटेरे और डकैत हैं। यहां पांच लाख या उससे अधिक रुपए तथा सम्पत्ति की लूट करने वालों की संख्या 979 तथा डकैती डालने वाले 100 बदमाशों की सूची बनी है। 25 ऐसे लुटेरे है जो लूट का विरोध करने पर हत्या करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। संतकबीरनगर में सुपारी लेकर हत्या करने वाले 426 पेशेवर शूटर चिह्नित किए गए हैं। 



उन्होंने कहा,''मुख्यमंत्री जी की ठोको नीति का अनुपालन करते हुए पुलिस के जवान और अधिकारी भी शांतिप्रिय नागरिकों पर अत्याचार करना अपना अधिकार मानते हैं। आजमगढ़ के रौनापार पलिया गांव में दलित बस्ती के मकान ढहाए गए। 



अखिलेश ने कहा,''भाजपा राज में कई जनपदों में जहरीली शराब और अवैध खनन में संलिप्त अपराधियों पर किसी न किसी भाजपा नेता का हाथ होने का अवश्य प्रमाण मिला है। जाति और पार्टी देखकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश के फलस्वरूप पुलिस का मनोबल भी गिरा हुआ है। समाजवादी पार्टी सरकार में पुलिस तंत्र की सुचारू व्यवस्था के लिए यूपी डायल 100 और महिलाओं सम्बंधी अपराधों के नियंत्रण के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। भाजपा ने इन्हें निष्क्रिय बना दिया। फलतः आज भाजपा राज अंधेर राज और अपराध प्रदेश में बदल गया है और पूरे प्रदेश में दहशत व्याप्त है। जनता को इससे छुटकारा 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही मिल सकेगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।