मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वो कहते हैं इनके DNA में विभाजन', अगर DNA का फुल फॉर्म बता दें तो हम जान जाएंगे कि वो CM है: अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर हमला बोला है| शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हु…

वो कहते हैं इनके DNA में विभाजन', अगर DNA का फुल फॉर्म बता दें तो हम जान जाएंगे कि वो CM है: अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
वो कहते हैं इनके DNA में विभाजन', अगर DNA का फुल फॉर्म बता दें तो हम जान जाएंगे कि वो CM है: अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज | फ़ोटो: TVL News

लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर हमला बोला है| शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) मंच या सदन से जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।




सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''वह (योगी आदित्यनाथ) जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, मंच हो या सदन में एक मुख्यमंत्री इस तरह नहीं बोल सकता। अखिलेश यादव ने कहा, 'वह कहते हैं कि इनके डीएनए में विभाजन है। अगर डीएनए का फुल फॉर्म बता दें तो हम जान जाएंगे कि वो सीएम हैं।'.. उन्हें कम से कम यह स्पष्ट करना चाहिए कि डीएनए क्या है:




अखिलेश यादव ने आगे कहा कि,''वो (योगी आदित्यनाथ) उत्तर प्रदेश के रहने वाले नहीं हैं, वह दूसरे प्रदेश से आए हैं लेकिन फिर भी यहां की जनता ने उन्हें स्वीकार किया है, वो फिर भी लोगों का अपमान कर रहे हैं| उन्हें प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहिए।




 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलती है। इस रास्ते पर चलने के लिए लगातार बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि हर वर्ग के लोग जुड़े, इसमें कामयाबी से आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी क्योंकि वर्तमान सरकार ने जनता को निराश किया है।



अखिलेश यादव आज यहां बसपा, भाजपा और कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के पश्चात पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान-नौजवान सहित समाज के सभी वर्गो को अपमानित किया है। जनता ने इतने अपमान का कभी सामना नहीं किया। भाजपा सरकार के प्रदेश में चार साल पूरे होने को है किंतु वे एक भी अपना काम नहीं दिखा पा रहे हैं। वे बस समाजवादी पार्टी सरकार के समय हुए कामों को ही अपना बता रहे हैं।



 अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी विकास पर कम बोलते हैं। वे ऐसी भाषा बोलते हैं जिसकी अपेक्षा नहीं की जाती है। ऐसी भाषा संसदीय सम्मत नहीं हो सकती है। इस तरह की भाषा किसी राजनेता को शोभा नहीं देती है।



यादव ने कहा वे झूठ बोलते हैं कि भाजपा राज से पहले बिजली नहीं आती थी। उन्होेंने कहा कि समाजवादी पार्टी के समय सुपर सिक्स्टी क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगे, ट्रांस मिशन लाइनें लगीं, सब स्टेशन बने। समाजवादी पार्टी की सरकार में नई चीनी मिलें बनी और चली। गन्ना की कीमत समाजवादी पार्टी की सरकार के समय ही बढ़ी। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किसी बलात्कारी का मुकदमा वापस नहीं लिया गया।


अखिलेश ने कहा कि किसान को एमएसपी नहीं मिली, धान की लूट हुई खेती चौपट हुई है। कृषि कानूनों से बड़े घरानों को लाभ मिलेगा। पुलिस में भ्रष्टाचार बढ़ा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में इन्फ्रास्ट्रक्चर बदला। भाजपा राज में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। मंहगाई की मार से गरीब बचाए क्या और खाए क्या?



यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यूपी डायल 100 जैसी योजनाएं समाजवादी पार्टी की ही सरकार में जमीन पर लागू हुई थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की भी शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी। पता नहीं भाजपा के सत्ता में बचे चंद दिनों में यह एक्सप्रेस-वे बन पाएगा या नहीं। अखिलेश यादव ने भरोसा दिया कि भाजपा का सन्2022 के विधानसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा। समाजवादी विचारधारा से लगातार लोगों के जुड़ने से विश्वास हो चला है कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ता बूथस्तर तक तैयारी करने में जुटे हुए है।








                                                            

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।