मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी उपचुनाव: शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है, अखिलेश यादव का मतदाताओं से अपील-लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि तीन नवम्बर 2020 को होने वाले राज्य विधान सभा के उपचुनावों में सातों सीटों पर जनता ने भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लो…

यूपी उपचुनाव: शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है, अखिलेश यादव का मतदाताओं से अपील-लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी
यूपी उपचुनाव: शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है, अखिलेश यादव का मतदाताओं से अपील-लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि तीन नवम्बर 2020 को होने वाले राज्य विधान सभा के उपचुनावों में सातों सीटों पर जनता ने भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। अपनी हार के अंदेशे में भाजपा अब सत्ता का दुरूप्रयोग कर मतदाताओं को भयभीत करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'' भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही है। वह तो सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत करने में परहेज नहीं करती है। इसलिए उपचुनावों में मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए चुनाव आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्रीगण सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है। प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है। लेकिन भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं नफरत की भाजपाई राजनीति ने समाज को बांटने और सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने की कोशिश की है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''विधानसभा उपचुनावों में 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है जबकि बुलंदशहर की सीट से राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी अपना समर्थन सहयोग दे रही है। इन क्षेत्रों की जनता जानती है कि समाजवादी सरकार विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है। इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है। भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है।





मतदाता भाई-बहन याद रखें समाजवादी पार्टी के श्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी देवरिया सदर से, मल्हनी (जौनपुर) से श्री लकी यादव, नौगवां सादात (अमरोहा) से सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला (फिरोजाबाद) से श्री महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर (कानपुर नगर) से श्री इन्द्रजीत कोरी और बांगरमऊ (उन्नाव) से श्री सुरेश कुमार पाल प्रत्याशी है। इनको विजयी बनाने के लिए साइकिल निशान वाले बटन को दबाएं।





 अखिलेश यादव ने कहा कि,''और अंत में एक निवेदन यह है कि इन उपचुनावों को आप पूरी गम्भीरता से लें। आज लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी है। उपचुनावों के परिणामों से तय होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति किस रास्ते पर जाएगी। मतदाताओं के लिए विकास और विनाश के बीच चुनाव है। एक ओर सौहार्द, सर्वतोमुखी विकास और सभी के सम्मान की सुरक्षा और गारन्टी है तो दूसरी ओर विद्वेष और बदले की राजनीति है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।